{"_id":"6296022110ee1b681b3129b2","slug":"delhi-taxi-stand-owner-scolded-then-started-fire-in-the-night-five-people-were-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: टैक्सी स्टेंड मालिक ने लगाई डांट तो रात में लगा दी आग, पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: टैक्सी स्टेंड मालिक ने लगाई डांट तो रात में लगा दी आग, पांच लोग हुए घायल
Tue, 31 May 2022 05:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 31 May 2022 05:25 PM IST
सार
मधु विहार में पंकज प्लाजा के पास एक टैक्सी स्टेंड में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के वक्त स्टेंड में सो रहे पांच लोग आग की चपेट में आकर घायल हो गए थे। आग लगाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड में आग लगाने वाला गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक टैक्सी चालक को टैक्सी स्टैंड मालिक ने किसी बात को लेकर डांट दिया तो उसने गुस्से में आकर रात में टैक्सी स्टेंड में ही आग लगा दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के मधु विहार में पंकज प्लाजा के पास एक टैक्सी स्टेंड में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के वक्त स्टेंड में सो रहे पांच लोग आग की चपेट में आकर घायल हो गए थे। आग लगाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी भी एक टैक्सी ड्राइवर है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि टैक्सी स्टेंड के मालिक ने सोमवार को उसे डांट दिया था और उसके साथ बदसलूकी की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया था। इसके बाद रात में उसने टैक्सी स्टेंड में आग लगा दी। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन