{"_id":"5f8d2205653b7c7502574055","slug":"delhi-suv-car-collide-in-tree-near-pm-narendra-modi-residence-security-agency-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के बाहर पेड़ से टकराकर एसयूवी पलटी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के बाहर पेड़ से टकराकर एसयूवी पलटी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
Mon, 19 Oct 2020 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के आवास के पास कार पेड़ से टकराकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी के अतिविशिष्ट और अति सुरक्षित क्षेत्र जहां प्रधानमंत्री मोदी का निवास स्थान है, वहां सोमवार सुबह कुछ ऐसा हुआ कि सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार तड़के करीब 3.00 बजे प्रधानमंत्री आवास के पास तेज रफ्तार एसयूवी कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना में एसयूवी चालक मामूली रूप से घायल है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक वर्ष 2008 में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गया था।अब भारत वापस लौटा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन