फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi suspicious object found near national media centre police and dog squad on spot probe on all details

दिल्ली : नेशनल मीडिया सेंटर के पास मिली संदिग्ध वस्तु, सीआईएसएफ का विस्फोटक से इनकार

Mon, 05 Apr 2021 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Apr 2021 12:58 PM IST
सार

- सोमवार सुबह नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर मिली संदिग्ध वस्तु
- मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ता ने भी जांच की
- बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक होने की आशंका से किया इनकार

विज्ञापन
Delhi suspicious object found near national media centre police and dog squad on spot probe on all details
नेशनल मीडिया सेंटर के पास मिली संदिग्ध वस्तु - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर के पास एक संदिग्ध वस्तु मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची है और संदिग्ध वस्तु की जांच की।

विज्ञापन


मीडिया सेंटर के बाहर संदिग्ध वस्तु के होने की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड के साथ ही बम निरोधी दस्ता भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। सीआईएसएफ ने जानकारी दी है कि सोमवार सुबह करीब 10.00 बजे नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर चेकिंग कर रही थी। तब उन्हें वहां एक खिलौने जैसी कोई वस्तु पॉलीथीन में बंधी हुई दिखाई दी। इसके बाद तत्काल रूप से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीआईएसएफ के बम निरोधी दस्ते ने भी उस वस्तु का परीक्षण किया और उसके विस्फोटक होने को सिरे से खारिज कर दिया। सीआईएसएफ की बीडीएस और एनडीडी ने पूरे इलाके की गहन जांच की लेकिन उन्हें कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed