फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Some students sent threatening mail to their own schools

Delhi : कुछ छात्रों ने अपने ही स्कूलों में भेजा बम की धमकी भरा मेल, लेकिन इनका अपराधियों से कोई नाता नहीं

Sun, 22 Dec 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 03:48 AM IST
सार

जांच में यह बात सामने आई है कि दिल्ली के कुछ स्कूलों में उसी स्कूल के छात्रों ने बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा। रोहिणी सेक्टर 13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल सहित तीन स्कूलों में भेजे गए ई-मेल की जांच में पता चला कि स्कूल के छात्रों ने ही धमकी भरे ई-मेल भेजे थे।

विज्ञापन
Delhi: Some students sent threatening mail to their own schools
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आ रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि दिल्ली के कुछ स्कूलों में उसी स्कूल के छात्रों ने बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा। रोहिणी सेक्टर 13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल सहित तीन स्कूलों में भेजे गए ई-मेल की जांच में पता चला कि स्कूल के छात्रों ने ही धमकी भरे ई-मेल भेजे थे। 29 नवंबर को प्रशांत विहार स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में आए धमकी भरे ई-मेल की रोहिणी जिला साइबर सेल ने जांच की। पुलिस ने इसी स्कूल के सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र और उसकी बहन से पूछताछ की।

विज्ञापन


पता चला कि परीक्षा की तैयारी ठीक नहीं होने के कारण इन लोगों ने स्कूल में धमकी भरे ई-मेल भेजे थे। पुलिस ने दोनों छात्रों की काउंसलिंग कराई और उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए परिवार को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहिणी स्थित दिल्ली सिटी स्कूल में भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी जांच में इसी स्कूल के एक छात्र को पुलिस ने पकड़ा। पता चला कि वर्चूअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए उसने स्कूल को ईमेल भेजा था।
विज्ञापन


वह अपने व्यक्तिगत कारणों से स्कूल को बंद करवाना चाहता था। इसी तरह बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में भी एक स्कूल में आए बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले की जांच में पुलिस ने इसी स्कूल के एक छात्र को पकड़ा। पूछताछ में उसने भी निजी कारणों की वजह से मेल भेजने की बात कही। पुलिस ने छात्रों को सख्त निर्देश देकर उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक रूप से भेजे गए मेल में इनके हाथ नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन छात्रों को पकड़ा गया उन्होंने अपने स्कूलों को व्यक्तिगत कारणों से धमकी भरा ई-मेल भेजा था। वहीं बीते दिनों से सामूहिक रूप से सैकड़ों स्कूलों को लगातार भेजे जा रहे धमकी भरे मेल में उक्त छात्रों की कोई भूमिका नहीं है। सामूहिक रूप से भेजे जा रहे मेल में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से इंटरपोल से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed