फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi snatchers looted chain of elderly woman who help them to cure injury

जिसने चोट पर लगाई हल्दी, उसी की चेन छीन कर भाग गए बदमाश, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 01 Oct 2019 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Oct 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
delhi snatchers looted chain of elderly woman who help them to cure injury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पहले घायल होने का नाटक किया। बाद में 60 साल की बुजुर्ग महिला से चोट पर हल्दी लगवाई। इस बीच मौका लगते ही आरोपी बुजुर्ग प्रकाशी देवी (60) के गले से चेन झपटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी करीब 45 मिनट वहीं पर बैठकर फोन पर बात करते रहे। बाद में मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खजूरी खास इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लोनी निवासी नाजिम उर्फ राशिद (32) और गांव नाऊ गांव, शहजाद नगर, रामपुर निवासी अकरम उर्फ नाजिश (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच सोने की चेन, एक पिस्टल, तीन कारतूस, और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी और लूटपाट के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। शुरुआत में पुलिस ने दावा किया कि अकरम उर्फ नाजिश मौजूदा समय में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) का सदस्य है, इसके अलावा वह पूर्व ग्राम प्रधान भी रहा है। लेकिन शाम को पुलिस ने आरोपी के बीडीसी सदस्य और पूर्व ग्राम प्रधान होने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रकाशी देवी परिवार के साथ गली नंबर-4, अशोक नगर में रहती हैं। रविवार दोपहर गली नंबर-3 में रहने वाली प्रकाशी की मौसेरी बहन से मिलने वह उनके घर गई थीं। दोनों घर के बाहर चारपाई पर बैठकर बातचीत करने लगी। इसी बीच करीब 2.30 बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।

दोनों प्रकाशी की चारपाई के पास बैठ गए। एक युवक की हाथ की उंगली से खून निकल रहा था। पूछने पर आरोपी ने बताया कि गिरने से उसे चोट लग गई है। प्रकाशी ने बच्चों को आवाज देकर आरोपी युवक के जख्म पर हल्दी लगा दी। दोनों आरोपी वहीं पास में बैठकर किसी से फोन पर बातचीत करने लगे। इस बीच करीब 3.15 बजे तक दोनों युवक वहीं बैठे रहे।

जाने का नाटक कर आरोपी प्रकाशी के पैर छूने उनके पास पहुंचे। इस बीच एक आरोपी ने उन्हें चारपाई पर ही धक्का देकर उनके गले से चेन झपट ली। बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed