{"_id":"66b3aff358c7cecd00035c2f","slug":"delhi-skills-and-entrepreneurship-university-reduced-the-fees-of-six-undergraduate-courses-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSEU: छह स्नातक कोर्सेज की फीस हुई कम, वित्त समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया फैसला; मिलेगी 60 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSEU: छह स्नातक कोर्सेज की फीस हुई कम, वित्त समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया फैसला; मिलेगी 60 फीसदी छूट
Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
सार
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय छह स्नातक कोर्सेज की फीस को घटा दिया है। विश्वविद्यालय की वित्त समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कुछ कोर्सेज में बड़ी बढ़ोतरी कर दी थी, जिसका छात्र लगातार विरोध करते आ रहे थे।
विज्ञापन
छात्र (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने स्नातक के छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने छह स्नातक कोर्सेज की फीस को घटा दिया है। विश्वविद्यालय की वित्त समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। छह स्नातक कोर्सेज की ट्यूशन फीस को 50 हजार से घटाकर 35 हजार रुपये किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी छात्रों की ट्यूशन फीस में भी 60 फीसदी छूट देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कुछ कोर्सेज में बड़ी बढ़ोतरी कर दी थी, जिसका छात्र लगातार विरोध करते आ रहे थे। विश्वविद्यालय ने कहा था कि समिति की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाई गई फीस को वापस भी लिया जा सकता है। जिन कोर्सेज की ट्यूशन फीस कम की गई है उनमें बीएस बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, बीएस कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएस डिजिटल मार्केटिंग और डेटा विश्लेषण, बीएस डिजिटल मीडिया डिजाइन और बीएस ऑप्टोमेट्री, बीएस चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान शामिल हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अनुसार, समिति द्वारा दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय के एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी छात्रों को ट्यूशन फीस में 60% छूट प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विवि के सभी कार्यक्रमों के लिए खेल, पाठ्येत्तर गतिविधियों के शुल्क में भी कटौती की गई है। इसे 500 से घटाकर 250 कर दिया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने सूचना विवरणिका के अनुसार पहले ही अधिक शुल्क राशि का भुगतान कर दिया है, उन्हें उनके द्वारा भुगतान की गई अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी। छात्रों को सुलभ और सस्ती शिक्षा प्रदान करने के प्रति डीएसईयू प्रतिबद्ध है। विवि का प्रयास है कि वित्तीय बाधाएं पेशेवर शिक्षा प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन