फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Six employees of Enforcement Directorate Corona positive, headquarters sealed

दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यालय सील 

Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi Six employees of Enforcement Directorate Corona positive, headquarters sealed
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में शनिवार को छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जांच एजेंसी के इस मुख्यालय को सोमवार तक सील कर दिया गया है। छह लोगों में एक विशेष निदेशक रैंक का अधिकारी भी शामिल है। वहीं, दो अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन के अन्य विभागों में कोरोना के मामले आने के बाद एजेंसी ने अपने मुख्यालय में भी सभी की जांच कराई थी, जिसके बाद यह मामले सामने आए हैं। जांच में पॉजिटिव आए कर्मचारियों को क्वॉरंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एनआईए का भी कर्मचारी संक्रमित 
एनआईए कंट्रोल रूम में काम करने वाले एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे दफ्तर को सैनिटाइज किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में करीब दस लोग आए थे। सभी को होम आइसोलेशन में जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आरएमएल में कोेरोना स्क्रीनिंग का समय घटाया 
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में कोरोना की जांच अब 8 घंटे ही की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने कोविड-19 स्क्रीनिंग सेंटर का समय 24 घंटे से घटाकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया है। इससे अब कम संख्या में ही जांच हो पाएगी। इस संबंध में आरएमएल प्रशासन का कहना है कि उनके पास जो मशीनें उपलब्ध हैं। उनसे दिन में 350 तक जांच ही कर सकते हैं, जबकि 24 घंटे सेंटर खुलने के कारण बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए सैंपल जमा कराने आते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक  सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक ही सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed