{"_id":"65823eafcbf1f5dbc50822c6","slug":"delhi-six-days-passed-but-it-was-not-known-why-the-metro-did-not-stop-when-the-saree-got-stuck-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : छह दिन बीत गए लेकिन पता नहीं चला साड़ी फंसने पर मेट्रो क्यों नहीं रुकी, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : छह दिन बीत गए लेकिन पता नहीं चला साड़ी फंसने पर मेट्रो क्यों नहीं रुकी, रिपोर्ट का इंतजार
Wed, 20 Dec 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:39 AM IST
सार
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने शास्त्री पार्क स्थित रेड लाइन मेट्रो डिपो में जाकर हादसे वाली ट्रेन का मुआयना किया।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजे में साड़ी फंसने से रीना की मौत के मामले की जांच मंगलवार से शुरू हो गई। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने शास्त्री पार्क स्थित रेड लाइन मेट्रो डिपो में जाकर हादसे वाली ट्रेन का मुआयना किया।
विज्ञापन
साथ ही, घटना वाले दिन ट्रेन में सवार लोगों व मेट्रो के चालक से भी पूछताछ की गई। इसके बावजूद हैरानी की बात यह कि घटना के छह दिन बीतने के बाद भी मेट्रो प्रशासन यह बताने की हालत में नहीं है कि साड़ी फंसने के बाद भी ट्रेन क्यों नहीं रुकी। सभी संबंधित एजेंसियां सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। यह नहीं बताया जा रहा है कि जांच कब तक चलेगी या फिर खत्म होगी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जांच रिपोर्ट की कॉपी सरकार को भेजने का कहा था। यह भी कहा था कि डीएमआरसी यह बताए कि वह घटना की जांच कब तक पूरा करेगी। वहीं, पुलिस भी मेट्रो की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
आपातकालीन अलार्म भी बजाया
बताया जा रहा है कि जिस बोगी के दरवाजे में महिला की साड़ी फंसी थी, उसमें सवार लोगों ने आपातकालीन अलार्म भी बजाया था। इसके बावजूद चालक ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, इसकी पुष्टि मेट्रो की ओर नहीं की गई है। डीएमआरसी अधिकारी अभी रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
मां की याद में बिलख रहे बच्चे
अपनी की याद में दोनों बच्चे बिलख रहे हैं। अभी तक बच्चों के भविष्य को लिए डीएमआरसी ने कोई आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की है। जबकि परिवहन मंत्री ने बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए डीएमआरसी को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान के निर्देश दिए हैं। बेटे ने बताया कि मां प्लेटफार्म पर कई मीटर तक घिसटती रही।