{"_id":"641a73403a22b548da0fe9fb","slug":"delhi-six-arrested-for-putting-up-objectionable-posters-against-prime-minister-narendra-modi-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, 100 एफआईआर दर्ज; दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, 100 एफआईआर दर्ज; दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 12:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:07 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में 100 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 100 एफआईआर दर्ज हुई हैं। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पोस्टर्स पर प्रिंटिंग प्रेस की डीटेल्स नहीं थीं।
प्रिंटिंग प्रेस ऐक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई हैं। आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली एक वैन को इंटरसेप्ट किया गया। कुछ पोस्टर्स सीज किए गए और गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली में 50 हजार पोस्टर लगाने की योजना थी।
दरअसल पिछले कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में पोस्टरवार शुरू किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह इस संबंध में पोस्टर लगाए जाने के इनपुट्स मिलने पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने करीब दो हजार पोस्टर को सड़क किनारे दीवारों से उतारे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में लगे थे "मोदी हटाओ देश बचाओ" शीर्षक वाले पोस्टर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में "मोदी हटाओ देश बचाओ" शीर्षक वाले पोस्टर भी लगे थे। विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि पूरे शहर में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस या प्रकाशक का कोई जिक्र नहीं था। पुलिस ने कहा कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत शहर भर के विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्पेशल सीपी ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय से निकलते ही एक वैन को भी रोका गया। कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
36 एफआईआर प्रधानमंत्री मोदी वाले पोस्टर को लेकर की
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पोस्टर कांड मामले में अब तक दर्ज करीब 100 एफआईआर में से मात्र 36 एफआईआर प्रधानमंत्री मोदी वाले पोस्टर को लेकर की गई है। बाकी एफआईआर अन्य पोस्टर को लेकर हैं, जिसके बारे में थोड़ी देर के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा औपचारिक तौर पर बयान जारी किया जाएगा।