फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's Udyog Bhawan Metro Station has been renamed as Seva Tirtha Bhawan.

Seva Teerth Bhavan Metro: दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब हो गया सेवा तीर्थ भवन

Sat, 14 Feb 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। दो कर्तव्य भवनों के उद्घाटन के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

विज्ञापन
Delhi's Udyog Bhawan Metro Station has been renamed as Seva Tirtha Bhawan.
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

केंद्र सरकार ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन करने का फैसला किया है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। दो कर्तव्य भवनों के उद्घाटन के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

विज्ञापन


सरकार का कहना है कि नए कर्तव्य भवनों से विभिस्त मंत्रालयों और विभागों के कामकाज में बेहतर समन्वय होगा। साथ ही, कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कामकाज में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ेगी। इससे पहले पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल व जितेंद्र सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ सेवा तीर्थ परिसर पहुंचे और पीएमओ, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय वाले इस परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने नए कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधान सचिव पीके मिश्रा और शक्तिकांत दास समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया 
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को ‘कर्तव्य भवन’ 1 और 2 कहा जाएगा।  पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2, विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed