फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's private hospitals hit by Microsoft cloud glitch

Delhi: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड में गड़बड़ी से राजधानी के निजी अस्पताल आए चपेट में, कामकाज हुआ प्रभावित

Sat, 20 Jul 2024 07:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Jul 2024 07:49 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड में आई गड़बड़ी से शुक्रवार दिल्ली की हवाई सेवाएं बेशक प्रभावित हुईं, लेकिन रेलवे और मेट्रो सेवा पर इसका असर नहीं पड़ा। वहीं, एम्स व सफदरजंग समेत राजधानी के दूसरे सरकारी अस्पतालों भी इस बाधा से अछूते रहे।

विज्ञापन
Delhi's private hospitals hit by Microsoft cloud glitch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड में आई गड़बड़ी से शुक्रवार दिल्ली की हवाई सेवाएं बेशक प्रभावित हुईं, लेकिन रेलवे और मेट्रो सेवा पर इसका असर नहीं पड़ा। वहीं, एम्स व सफदरजंग समेत राजधानी के दूसरे सरकारी अस्पतालों भी इस बाधा से अछूते रहे। अस्पतालों का अपना सर्वर होने से सेवाएं सामान्य तरीके से चलती रहीं। हालांकि, दिल्ली के कुछ निजी अस्पतालों में इसका असर देखने को मिला। कुछ जगहों पर निजी अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित हुई। 

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज की घटना के बाद एम्स प्रशासन ने कहा कि अस्पताल के कामकाज में कोई बाधा नहीं आई। अस्पताल के पास अपना सर्वर है। बता दें कि माह पहले एम्स का सर्वर हैक हो गया था। इस घटना के बाद कई दिनों तक एम्स की ई-सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित रही थी। वहीं एम्स की तरह सफदरजंग भी इससे अछूता रहा। सफदरजंग अस्पताल ने भी कहा कि उनके यहां कोई दिक्कत नहीं हुई। दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में भी स्थिति बेहतर रही। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ निजी अस्पतालों ने बताया कि उनके यहां दिक्कत हुई। सर गंगाराम अस्पताल से बताया गया कि इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक अस्पताल का कामकाज प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सॉफ्टवेयर जिसका प्रयोग मरीजों की देखभाल और अन्य कामों में इस्तेमाल किए जाते थे वह सही से काम नहीं कर पाए। इस समस्या को देखते हुए काम को मैनुअल करना पड़ा। फोर्टिस हेल्थकेयर, मैक्स सहित दूसरे अस्पतालों ने भी कुछ ऐसी ही शिकायत की। वहीं, अपोलो, आकाश हेल्थकेयर, पीएसआरआई अस्पताल सहित अन्य ने कहा कि इस आउटेज का असर नहीं हुआ, वो अपने सिस्टम पर सुचारू तरीके से काम करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed