फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's biggest drug mafia arrested by breaking Sharafat gate

Delhi : दिल्ली का सबसे बड़ा ड्रग माफिया शराफत गेट तोड़कर गिरफ्तार, जेल में गुजरी है शेख की आधी जिंदगी

Sat, 19 Oct 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 06:00 AM IST
सार

असम पुलिस ने निजामुद्दीन पुलिस की मदद से शराफत शेख को उसके घर का ताला तोड़कर गिरफ्तार किया है। दोनों राज्यों की पुलिस कई घंटे तक उसका गेट खोलने का इंतजार करती रही। 

विज्ञापन
Delhi's biggest drug mafia arrested by breaking Sharafat gate
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम से पुलिस आई तो निजामुद्दीन पुलिस को दिल्ली के सबसे बड़े ड्रग्स माफिया शराफत शेख की याद आई। असम पुलिस उसे एक केस में दिल्ली से ले जाने की कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी लगाई तो निजामु्द्दीन पुलिस ने पूछताछ की गुहार लगा दी। 

विज्ञापन


असम पुलिस ने निजामुद्दीन पुलिस की मदद से शराफत शेख को उसके घर का ताला तोड़कर गिरफ्तार किया है। दोनों राज्यों की पुलिस कई घंटे तक उसका गेट खोलने का इंतजार करती रही। 
विज्ञापन


चार दशक तक जेल आने-जाने में लगा रहा शराफत शेख देश का पहसा ड्रग्स माफिया है जिस पर एनडीपीएस की विशेष धारा पिट-एनडीपीएस लगाई गई थी। यह धारा लगने के बाद पुलिस शराफत  शेख को दो वर्ष तक बिना किसी केस के हिरासत में रख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस तीन दिन पहले शराफत शेख को गिरफ्तार करने निजामुद्दीन आई थी। आरोपी ने कई घंटे तक गेट नहीं खोला। उसके बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस को सूचना दी गई। 

कई घंटे के इंतजार के बाद शराफत शेख के घर का मेन गेट तोड़ा गया और उसे गिरफ्तार किया गया। इस दौरान काफी हंगामा हो गया और हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। कुछ दिन पहले निजामुद्दीन थाना ने बूचडख़ाना खोलने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।  

ऐसे बना ड्रग्स माफिया :  ढाबे से नौकरी छोडऩे के बाद शराफत ने दिल्ली के मीना बाजार में एक दुकान पर काम करना शुरू किया। वर्ष 1987 में मामूली से झगड़े में गिरफ्तार हुआ था।  तब पहली बार जेल में बंद रहने के दौरान शराफत की मुलाकात ड्रग सप्लायर इनायत से हुई। उसके बाद शराफत ने ड्रग के धंधे में ही पांव बढ़ा दिए।

दिल्ली के सबसे बड़े ड्रग्स माफिया शराफत को गेट तोड़कर दबोचा, सरकार को लगानी पड़ी विशेष धारा
शराफत पर नकेल कसने के लिए उस पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988(पिट-एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज हुआ। इस कानून के तहत एक साल के लिए शराफत शेख तिहाड़ जेल में रहा। सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड और वित्त मंत्रालय ने इस एक्ट के सेक्शन-11 के तहत, दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।


कौन है शराफत शेख
शराफत शेख ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद आधी जिंदगी जेल में गुजारी। बाकी जेल से बाहर युवा पीढ़ी को तबाह करने में गुजार रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के इस खतरनाक ड्रग स्मग्लर के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में करीब 35-36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ड्रग स्मग्लिंग, आर्म्स एक्ट, मारपीट तक के मुकदमे शामिल हैं। शराफत वर्ष 1977 में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ढाबे पर नौकरी करता था। 6 महीने में ही उसे वहां से नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed