फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's AQI in very poor category, toxic smog engulfs many areas

Delhi Pollution: दम घोंट रही दिल्ली की हवा, छाई जहरीली धुंध... बवाना में 403 AQI, इन इलाकों की भी हालत खराब

Sat, 08 Nov 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:02 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी दर्ज हुआ है। बवाना की स्थिति बेहद खराब है, जहां एक्यूआई 403 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' स्तर में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन
Delhi's AQI in very poor category, toxic smog engulfs many areas
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। शनिवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। बवाना का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बवाना में एक्यूआई 403 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वहीं अन्य इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आनंद विहार में 368, रोहिणी में 371, अलीपुर में 362, अशोक विहार में 372, चांदनी चौक में 367, आईटीओ में 380, जहांगीरपुर में 371, द्वारका सेक्टर-8 में 313, और आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) पर 271 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अक्षरधाम के आसपास के दृश्य, जहां जहरीली धुंध की एक परत दिखाई दे रही है। सीपीसीबी के अनुसार, यहां एक्यूआई 368 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed