फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air quality turns very poor ahead of Diwali

दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई 'बहुत खराब': 380 के पार एक्यूआई... इन रोगियों को N-95 मास्क पहनने की सलाह

Sat, 18 Oct 2025 11:30 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 11:30 AM IST
सार

शनिवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 11 बजे तक आनंद विहार में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi s air quality turns very poor ahead of Diwali
जहरीली हुई दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में दिवाली से पहले ही लोगों का प्रदूषण से दम घुटने लगा है। दिल्ली में शनिवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 11 बजे तक आनंद विहार में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया, जोकि 'बहुत खराब' श्रेणी है। बवाना में एक्यूआई 312 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में चिंता जताते हुए, गाजियाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शरद जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "एक्यूआई में काफी वृद्धि हुई है। यह सीओपीडी, अस्थमा या तपेदिक जैसे रोगों का इतिहास रखने वाले लोगों के लिए श्वसन संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है, जिससे खांसी, बुखार, सांस फूलना और सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।" उन्होंने खराब वायु गुणवत्ता से बचाव के लिए सभी को बाहरी गतिविधियों के दौरान एन-95 या डबल सर्जिकल मास्क पहनने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीबी के अनुसार, सुबह 11 बजे आईजीआई हवाई अड्डा (टी3) में (206), बुराड़ी क्रॉसिंग (272), चांदनी चौक (261), आईटीओ (274), लोधी रोड पर (200) एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक
एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed