{"_id":"6123137e8ebc3e79d9775fce","slug":"delhi-rohini-raid-on-two-hotels-without-permission-hookah-bar-and-liquor-was-served-28-ladies-and-gents-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी के दो होटलों में धड़ल्ले से चल रहा था गंदा धंधा, 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी के दो होटलों में धड़ल्ले से चल रहा था गंदा धंधा, 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार
Mon, 23 Aug 2021 08:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:48 AM IST
सार
बिना किसी हिसाब-किताब के शराब परोसी जा रही था। एक होटल तो बिना लाइसेंस के ही अपने यहां शराब परोस रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के अलावा दोनों होटल की जानकारी जिला आबकारी विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
police raided in hookah bar
- फोटो : police raided in hookah bar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को रोहिणी के दो अलग-अलग होटल में छापेमारी कर 28 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि होटल में कोविड नियमों को ताक में रखकर गतिविधियां की जा रही थीं। होटल के एक कमरे में डांस फ्लोर पर नोट ही नोट बिखरे हुए थे। इसके अलावा घुंघरू, महंगी अंग्रेजी शराब, बीयर, हुक्के बरामद किए।
बिना किसी हिसाब-किताब के शराब परोसी जा रही था। एक होटल तो बिना लाइसेंस के ही अपने यहां शराब परोस रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के अलावा दोनों होटल की जानकारी जिला आबकारी विभाग को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव थे। इसको देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने इलाके के होटलों की जांच करने के आदेश दिए थे। टीम ने शनिवार रात करीब 10.30 बजे रोहिणी सेक्टर-19 पॉकेट-बी में होटल प्राइम स्टे की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की।
विज्ञापन
वहां एक कमरे में बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां डांस कर रहे थे। डांसफ्लोर पर नोट ही नोट बिखरे थे। कमरे में धुंआ भरा था और शराब की दुर्गंध आ रही थी। कमरे में होटल मैनेजर मिला। उसने बताया कि होटल का मालिक विमल कुमार है। पुलिस ने मौके से 10 लड़कों व चार लड़कियों को गिरफ्तार भारी मात्रा में हुक्के, अंग्रेजी शराब की बोतले, बीयर की बोतले बरामद हुई। होटल में तय मात्रा से ज्यादा शराब मौजूद थी।
इसी तरह पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-18 के होटल डिस्कवरी इन में छापेमारी की। यहां 14 लड़के मिले। सभी शराब और हुक्के पीते हुए मिले। पुलिस ने होटल संचालक से बार चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सके। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की सूचना आबकारी विभाग को भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।