{"_id":"5eeaf6738ebc3e42bc5b2f55","slug":"delhi-rohini-court-third-floor-record-room-catches-fire-many-fire-tenders-at-spot-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
Thu, 18 Jun 2020 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
रोहिणी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अदालत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और लगभग डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह आग तीसरी मंजिल पर स्थित अदालत के रिकॉर्ड रूम में लगी थी। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग सुबह 9:41 पर आग लगी थी।
विज्ञापन
आग लगने से तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 315 में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग करीब 11 बजे तक बुझाई जा सकी।
विज्ञापन