{"_id":"5e835d448ebc3e769d013085","slug":"delhi-retail-market-on-hike-due-rumors-food-items-green-vegetables-fruits-price-increased-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों के बीच खुदरा बाजार गर्म : लॉकडाउन के कारण खाद्य सामग्री, हरी सब्जियों, फलों पर महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों के बीच खुदरा बाजार गर्म : लॉकडाउन के कारण खाद्य सामग्री, हरी सब्जियों, फलों पर महंगाई की मार
Tue, 31 Mar 2020 08:40 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खुदरा बाजारों पर लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। हरी सब्जियों के साथ ही फल महंगे हो गए हैं। वहीं राशन की दुकानों से खाद्य सामग्री गायब होने लगी है। बड़े-बड़े स्टोर में भी मांग बढ़ने से खाद्य सामग्री कम होने लगी है।
विज्ञापन
सरकार ने साफ कर दिया है कि 21 दिन का लॉकडाउन बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन अफवाहों के बाजार में आम जरूरतों की चीजें ही महंगी हो गई हैं। जमाखोरी लगातार जारी है। लोग जरूरत की खाद्य सामग्री स्टोर करने में भी पीछे नहीं हैं। हर कोई दाल, चावल, सूजी, नमक, खाद्य तेल, बेसन, मैदा, आटा समेत रोजमर्रा उपयोग की कई सामग्रियां खरीद रहा है।
विज्ञापन
इसके कारण इन दिनों इनके भाव भी बढ़े हुए हैं। उधर, खुदरा बाजार में हरी सब्जियां भी महंगी बिकने लगी हैं तो फलों का भाव भी बढ़ गया है। खुदरा बाजार में भिंडी 100 रुपये किलो जा पहुंची है तो आलू भी 40 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह घीया, परवल, टिंडे के भाव भी बढ़ गए है। फलों की बात करें तो अंगूर 120 रुपये, संतरा 120 रुपये, पपीता 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन