फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Resident Doctors of Kasturba Gandhi Hospital protest at Jantar Mantar, for their pending salaries

दिल्ली : कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने बकाया वेतन को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन 

Fri, 16 Oct 2020 07:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 16 Oct 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Resident Doctors of Kasturba Gandhi Hospital protest at Jantar Mantar, for their pending salaries
कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर किया प्रर्दशन - फोटो : ANI

दिल्ली कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को अपने बकाया वेतन को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम के डॉक्टरों का वेतन तीन महीने से बकाया है। इसे लेकर उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने गुरुवार को कहा था कि डॉक्टरों का तीन महीने की वेतन बकाया था। उसमें से एक महीने का वेतन कल (गुरुवार) रात को दे दिया गया है। इस महीने के अंत में एक और महीने की सैलरी दे दी जाएगी। मैं डॉक्टरों से अपील करता हूं कि वे मरीजों का इलाज करते रहें। 
विज्ञापन


बुधवार को हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का समर्थन करने के लिए फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) की टीम भी पहुंची थी। उधर, महापौर जयप्रकाश का कहा था कि राजन बाबू के डॉक्टर व नर्स हड़ताल पर थे। इनके प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा ने हिंदूराव में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से इस बार ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को हर बार पेंशन या वेतन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी दो तो कभी चार महीने तक वेतन नहीं दिया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि निगम से अस्पताल नहीं चल रहे हैं तो केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंप दिए जाए।


डॉ. शिवा का कहना था कि ज्यादा दिन तक यह स्थिति नहीं चलेगी। अगर निगम ने डॉक्टरों को वेतन नहीं दिया और दिल्ली या केंद्र सरकार ने भी सुनवाई नहीं की तो आगामी दिनों में हड़ताल का स्तर बड़ा हो सकता है।

उधर, कस्तूरबा गांधी अस्पताल में बुधवार से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। यहां 20 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की गई। इसके बाद भी वेतन नहीं मिलता है तो डॉक्टर हड़ताल को आगे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed