फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi reports 1300 new COVID19 positive cases and 13 deaths on sunday

दिल्ली में 1225 ने दी कोरोना को मात, 1300 नए संक्रमित मिले

Sun, 09 Aug 2020 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi reports 1300 new COVID19 positive cases and 13 deaths on sunday
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस की चपेट में आए लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। रविवार को भी विभिन्न अस्पतालों से 1225 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, बीते 24 घंटे में 1300 नए संक्रमित सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10729 हो गई है, जो कुल मरीजों का 7.37 फीसदी है। राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,427 हो गई है। इनमें 1,30,587 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी, रिकवरी दर 89.9 फीसदी है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल मौत का आंकड़ा 4111 पर पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह से मौतें कम हो रही हैं। प्रतिदिन औसतन 14 लोग संक्रमण से जान गंवा रहे हैं। इससे कोविड मृत्युदर 2.85 फीसदी हो गई है, जो पहले 3.23 थी। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज भी लगातार कम हो रहे हैं। अब इनकी संख्या 5462 रह गई है। बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस समय कोविड अस्पतालों में 13,571 बेड उपलब्ध हैं और 10,443 खाली हैं। शनिवार को 10,464 बेड खाली थे। यानी, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज शनिवार के मुकाबले बढ़ गए हैं। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 62,741 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 11,92,082 हो गई है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 472 रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 23,787 लोगों की जांच की गई और संक्रमण के 1300 मामले सामने आए। इस हिसाब से देखें तो संक्रमण दर 5.46 फीसदी रही। राजधानी में एक माह से यह दर 7 फीसदी से नीचे बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed