फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की धन्यवाद रैली खत्म होते ही उड़े लोगों के होश, सुनते रहे भाषण और कट गई जेब

Mon, 23 Dec 2019 11:54 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi Ramleela maidan PM Modi Thankyou rally pocket pickers in crowd 
जेबकतरों से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में लोग आए। पूरा मौदान खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। एक तरफ लोग पीएम मोदी को धन्यवाद देने और उनका भाषण सुनने में व्यस्त थे, तो दूसरी तरफ कार्यक्रम खत्म होते ही उनके होश उड़ गए। लोगों को पता ही नहीं चला कि जब वे प्रधानमंत्री को सुनने में व्यस्त थे, तो भीड़ में छिपे जेबकतरे अपने काम में लगे हुए थे। 


 

Delhi Ramleela maidan PM Modi Thankyou rally pocket pickers in crowd 
रामलीला मैदान में पीएम मोदी - फोटो : ANI

रामलीला मैदान में भीड़ में घुसे जेबकतरों ने कार्यक्रम के दौरान देश के कोने-कोने से आए कई लोगों की जेबें काट लीं। कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी भीड़ लगातार बढ़ती रही और बदमाशों ने अपना काम जारी रखा। समापन के बाद लोगों ने जब अपनी जेबें कटी पाईं, तो हैरान रह गए। 

Delhi Ramleela maidan PM Modi Thankyou rally pocket pickers in crowd 
रामलीला मौदान पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

जेबकतरों के आतंक के कारण कार्यक्रम में आए लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं कई लोग घंटों इंतजार करने के कारण थक गए थे, इसलिए पीएम मोदी के भाषण को बीच में ही छोड़कर वापस लौटने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Ramleela maidan PM Modi Thankyou rally pocket pickers in crowd 
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि रामलीला मौदान में रविवार को हजारों की संख्या में धन्यवाद रैली में शामिल होने आए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की तमाम समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने राजधानी में पानी, प्रदूषण और अनाधिकृत कॉलोनियों की समस्या पर अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन
Delhi Ramleela maidan PM Modi Thankyou rally pocket pickers in crowd 
रामलीला मौदान पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने दिल्लीवासियों को उनकी जमीन का संपूर्ण अधिकार मिलने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी पर संपूर्ण अधिकार मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों का काम हमारी सरकार ने इस साल मार्च में अपने हाथ में लिया। बीते सत्र में दिल्ली की कॉलोनियों से जुड़ा बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास कराया जा चुका है। इतने कम समय में टेक्नोलॉजी की मदद से दिल्ली की 1700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंड्री को चिह्नित करने का काम पूरा किया जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed