दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में लोग आए। पूरा मौदान खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। एक तरफ लोग पीएम मोदी को धन्यवाद देने और उनका भाषण सुनने में व्यस्त थे, तो दूसरी तरफ कार्यक्रम खत्म होते ही उनके होश उड़ गए। लोगों को पता ही नहीं चला कि जब वे प्रधानमंत्री को सुनने में व्यस्त थे, तो भीड़ में छिपे जेबकतरे अपने काम में लगे हुए थे।
2 of 5
रामलीला मैदान में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
रामलीला मैदान में भीड़ में घुसे जेबकतरों ने कार्यक्रम के दौरान देश के कोने-कोने से आए कई लोगों की जेबें काट लीं। कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी भीड़ लगातार बढ़ती रही और बदमाशों ने अपना काम जारी रखा। समापन के बाद लोगों ने जब अपनी जेबें कटी पाईं, तो हैरान रह गए।
3 of 5
रामलीला मौदान पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जेबकतरों के आतंक के कारण कार्यक्रम में आए लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं कई लोग घंटों इंतजार करने के कारण थक गए थे, इसलिए पीएम मोदी के भाषण को बीच में ही छोड़कर वापस लौटने लगे।
4 of 5
pm modi rally
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि रामलीला मौदान में रविवार को हजारों की संख्या में धन्यवाद रैली में शामिल होने आए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की तमाम समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने राजधानी में पानी, प्रदूषण और अनाधिकृत कॉलोनियों की समस्या पर अपनी बातें रखीं।
5 of 5
रामलीला मौदान पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दिल्लीवासियों को उनकी जमीन का संपूर्ण अधिकार मिलने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी पर संपूर्ण अधिकार मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों का काम हमारी सरकार ने इस साल मार्च में अपने हाथ में लिया। बीते सत्र में दिल्ली की कॉलोनियों से जुड़ा बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास कराया जा चुका है। इतने कम समय में टेक्नोलॉजी की मदद से दिल्ली की 1700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंड्री को चिह्नित करने का काम पूरा किया जा चुका है।