{"_id":"5f392068f5623a7a0b05c051","slug":"delhi-rajput-karni-sena-holds-protest-near-india-gate-demanding-cbi-probe-in-sushant-singh-rajput-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन
Sun, 16 Aug 2020 05:32 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच को लेकर राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत करणी सेना ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Delhi: Rajput Karni Sena holds protest near India Gate demanding Central Bureau of Investigation (CBI) probe in #SushantSinghRajput death case. pic.twitter.com/5WtgMcjbIF
— ANI (@ANI) August 16, 2020विज्ञापन
मनोज तिवारी ने उद्धव ठाकरे से की जांच में सहयोग करने की अपील
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके परिवार को इंसाफ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में उनके लाखों फैंस और करीबी दोस्त जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा का पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में एक निवेदन किया है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सहयोग करने की अपील की है। मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दफ्तर को टैग करते हुए लिखा, 'निजी जिंदगियों का पोस्टमॉर्टम इसलिए हो रहा है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के 62 दिन बाद भी महाराष्ट्र सरकार एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। यह फिल्म जगत के लिए भी बहुत दुर्भायपूर्ण है। सब से गुजारिश है कि आगे आएं और महाराष्ट्र के सीएम को निवेदन कर जांच में सहयोग करने का अनुरोध करें'।