{"_id":"5f3d10e98ebc3e3d051e7789","slug":"delhi-rains-building-collapse-in-nangloi-in-saket-school-wall-collapse-on-cars-standing-beside-it-no-water-logging-at-minto-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बारिश से नांगलोई में मकान क्षतिग्रस्त, साकेत में कारों पर गिरी दीवार, लेकिन नहीं भरा मिंटो ब्रिज के नीचे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बारिश से नांगलोई में मकान क्षतिग्रस्त, साकेत में कारों पर गिरी दीवार, लेकिन नहीं भरा मिंटो ब्रिज के नीचे पानी
Wed, 19 Aug 2020 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार दिन में मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश में जहां कई सड़कें तालाब बन गईं वहीं कुछ मकान, कई दीवारें भी ढह गईं लेकिन मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरा। अरसे बाद ऐसा देखने को मिला कि जब राजधानी की कई सड़कों पर जलजमाव हुआ लेकिन मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरा।
नांगलोई में गिरा मकान का कुछ हिस्सा
आज सुबह 10:28 बजे नांगलोई एक्सटेंशन, जय माता मंदिर के पास मकान नंबर डी-134 से दमकल विभाग को कॉल आई, जिसके बाद वहां दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया। जब दमकल की गाड़ियां वहां पहुंची तो पता चला कि ऊपरी मंजिलों का कुछ हिस्सा नीचे गिरा था, उसमें कोई जख्मी नहीं है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि फ्रंट पर लगी कुछ टाइल ही नीचे गिर गई थी।
साकेत में कारों पर गिरी दीवार
साकेत में एपीजे स्कूल की एक दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से सात कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस स्कूल की दीवार गिरी है वह रिहायशी इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
मिंटो ब्रिज के नीचे नहीं भरा पानी
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज इतना पानी बरसा की जगह-जगह जलजमाव व ट्रैफिक जाम लग गया, लेकिन हल्की बारिश में भी पानी से लबालब होने वाले मिंटो ब्रिज के नीचे आज पानी नहीं भरा। वहां पूरे समय यातायात भी सामान्य ही रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन