फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi quarrel over instagram comment minor fired 4 injured, police searching accused

इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर झगड़ा, किशोर ने चलाई गोली

Sat, 05 Dec 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Dec 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi quarrel over instagram comment minor fired 4 injured, police searching accused
shoot - फोटो : amar ujala

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में नाबालिगों के बीच इंस्टाग्राम पर किए कमेंट को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने गोली चला दी। गोली से निकले छर्रो की चपेट में आकर दो नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को रावतुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामल दर्ज कर आरोपी किशोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सत्यवान सपरिवार रघुवीर एंक्लेव नजफगढ़ में रहता है। उसका सोलह वर्षीय बेटा पॉलिटेक्निक दूसरे वर्ष का छात्र है। सत्यवान के बेटे ने पुलिस को बताया कि नजफगढ़ का रहने वाले एक किशोर ने शुक्रवार को उसके दोस्त को इंस्टाग्राम लाइव पर बेटा कहकर कमेंट किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


शाम में किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ छावला स्टैंड पर आया और उसके दोस्त को पीटने लगा। बीच बचाव करने पर किशोर और उसके दोस्तों ने उसे भी पीटा। उसके बाद सभी वहां से चले गए। जाने के बाद हमला करने वाले एक किशोर ने उसे फोन कर झगड़ा खत्म करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने उसे अपने घर आने के लिए कहा। शनिवार शाम को फोन करने वाला किशोर अपने एक साथी के साथ स्कूटी से सत्यवान के घर पहुंचा। आते ही वह स्कूटी से उतारकर सत्यवान के बेटे के पेट में पिस्टल सटाकर गोली चला दी। लेकिन गोली नहीं चली।

किशोर भागकर स्कूटी पर बैठा और वहां से गोली चला दी। गोली चलते ही सत्यवान का बेटा एक कार के पीछे छिप गया। लेकिन गोली के छर्रे के चपेट में आकर उसके पिता सत्यवान, चाचा देवी दयाल, उसका नाबालिग भाई और एक दोस्त घायल हो गया।


पीड़ित ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छु्ट्टी दे दी गयी। पीड़ित अपने चाचा के साथ थाने आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी किशोर सहित अन्य नाबालिगों की धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed