फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: Prohibition on meeting of family members in jail due to corona epidemic

कोरोना महामारी के पैर पसारते ही जेल में पारिवारिक मुलाकात पर रोक

Sat, 03 Apr 2021 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Apr 2021 01:27 PM IST
सार

  • जेल प्रशासन ने एतियातन निर्णय लिया, फिलहाल दस संक्रमित कैदियों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

विज्ञापन
delhi: Prohibition on meeting of family members in jail due to corona epidemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर कोरोना महामारी के पैर पसारने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने कैदियों की उनके परिवार वालों से मुलाकात करने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार से अगले आदेश तक यह पाबंदी लागू रहेगी। जेल प्रशासन अगले पंद्रह दिन में स्थिति की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली के जेलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या न के बराबर है, लेकिन दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने एतियातन यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कैदियों की उनके कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक कोविड नियमों का पालन करते हुए जारी रहेगा। परिवार वालों से बातचीत करने के लिए टेलीफोन की सुविधा और ई मुलाकात पहले की तरह नियमानुसार जारी है।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक जेल में कुल 130 कैदी कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसमें से 118 की तबियत ठीक हो गई। पिछले साल दो कैदियों की संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि दस कैदियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 293 जेल कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। सभी अब स्वस्थ हैं। अभी एक भी जेल कर्मी कोरोना संक्रमित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed