फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi private schools huge mess in the accounts.

दिल्लीः निजी स्कूलों के खातों में भारी गड़बड़

Fri, 28 Nov 2014 01:52 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi private schools huge mess in the accounts.

दिल्ली में न्यायमूर्ति अनिल देव सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने राजधानी के निजी स्कूलों में भारी अनियमितताएं पाई हैं। कमेटी ने 70 स्कूलों की जांच करने के बाद अपनी सातवीं रिपोर्ट में 43 स्कूलों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बढ़ाई गई फीस और छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के नाम पर वसूली बकाया राशि नौ फीसदी ब्याज सहित बच्चों के अभिभावकों को वापस दिलवाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


कमेटी ने इनमें से कई स्कूलों के खिलाफ तो दंडात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की है। इसी तरह 12 स्कूल ऐसे हैं, जिनके दस्तावेज गलत या अधूरे हैं। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 5 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन


कमेटी को कुल 1172 निजी स्कूलों के खातों की जांच करनी है। अब तक कुल 906 स्कूलों के खातों की जांच कर कुल 410 स्कूलों को दोषी ठहराया गया है। कमेटी ने कहा कि इन स्कूलों ने फीस तो अधिक वसूल ली, मगर छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार शिक्षकों को वेतन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने कहा कि इन सभी स्कूलों ने 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए बच्चों से एक जनवरी 2006 से अगस्त 2008 तक के बकाया राशि के रूप में वसूला। यह राशि शिक्षकों को वेतन के रूप में देनी थी, मगर स्कूल प्रशासन इस राशि को खुद डकार गया।

कमेटी ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि इन सभी 43 स्कूलों को सितंबर 2008 से अब तक वसूली बढ़ी हुई फीस 9 फीसदी ब्याज के साथ अभिभावकों को वापस देने का निर्देश दिया जाए।

यही नहीं, वेतन आयोग के नाम पर एक जनवरी 2006 से अगस्त 2008 की बकाया राशि के रूप में वसूली राशि भी ब्याज सहित वापस करवाने का आग्रह किया है। इसी तरह शैक्षिक सत्र 2010-11, 2011-12 और 2012-13 की मद में वसूली राशि भी वापस करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

इन स्कूलों को फीस कराने की सिफारिश की गई

Delhi private schools huge mess in the accounts.

मॉडर्न पलिक स्कूल बाराखंभा रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड, माउंट कारमेल स्कूल, मालवीय पब्लिक स्कूल के अलावा हिमालय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रोहिणी), सुंदर पब्लिक मिडिल स्कूल (यमुना विहार), ऑस्कर पब्लिक स्कूल (बुराड़ी), एमएस मॉडल स्कूल (कराला), सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल (दिलशाद गार्डन), दिल्ली इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल (जौहरीपुर), न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल (विवेक विहार), सुमन विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल (भागीरथ विहार), रत्नजी मॉडर्न स्कूल (बदरपुर), नवीन पब्लिक स्कूल (निठारी), एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (नांगलोई), मीरा पब्लिक स्कूल (मदनपुर डबास), सिटीजन मॉडल स्कूल (बुद्ध विहार), श्री छोटू पब्लिक स्कूल (पालम विहार), राटा पब्लिक स्कूल (वेस्ट सागरपुर), श्रीराम पब्लिक स्कूल (गांव बामनोली), राहुल मॉडल पब्लिक स्कूल (पालम कॉलोनी), संत हरीदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नजफगढ़), शिवानी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल (नांगलोई), गगन भारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल (ओम विहार), कॉन्वेंट ऑफ गगन भारती (मोहन गार्डन), स्प्रिंग मेडोस पब्लिक स्कूल (नजफगढ़), चौ. बलदेव सिंह मॉडल स्कूल (किराड़ी नांगलोई), देवेंद्र पब्लिक स्कूल (किराड़ी नांगलोई), कोलोनील चाइल्ड ब्लूम स्कूल (नजफगढ़), होली कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हस्तसाल), होली कॉन्वेंट (उत्तम नगर), तारावती मैमोरियल पब्लिक स्कूल (ताहिरपुर), शशि पब्लिक सेकेंडरी स्कूल (शाहदरा), संत कृष्णा बौद्ध शिक्षा सदन (मंडोली), गोल्ड फील्ड पब्लिक स्कूल (मोहन गार्डन), सोना पब्लिक स्कूल (समयपुर), द् वोलडन स्कूल (नीति बाग) और साईं शंकर विद्यालय (बदरपुर) हैं।

इनके खिलाफ फीस वापसी के अलावा खातों की विशेष जांच की सिफारिश
दीप मॉडल स्कूल (वेस्ट सागर पुर), राजधानी पब्लिक स्कूल (विकास नगर हस्तसाल), महाऋी दयानंद मॉडल स्कूल (नांगलोई) व न्यू शालीमार पब्लिक स्कूल (शालीमार बाग) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed