फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Prime Minister Modi's attack on alliance

Delhi : गठबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रहार, दिल्ली और हरियाणा में दोस्ती... पंजाब में कुश्ती

Sun, 19 May 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 05:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने गठबंधन पर सवाल उठाया कि दिल्ली व हरियाणा में दोस्ती और पंजाब में कुश्ती इनका यह ढोंग कब तक चलेगा।

विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Modi's attack on alliance
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट के यमुना खादर में शनिवार को दिल्ली की पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने गठबंधन पर सवाल उठाया कि दिल्ली व हरियाणा में दोस्ती और पंजाब में कुश्ती इनका यह ढोंग कब तक चलेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को मौका परस्त बताते हुए पीएम ने कहा कि गठबंधन हिंसा भी फैला सकता है, दंगा भी करा सकता है। इन लोगों ने दिल्ली वालों के हित को भी दांव लगा दिया है।

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली के लोगों को भी संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सीएए आया तो दिल्ली में पहले रास्ता रोका गया, फिर दंगा कराने का काम किया। गठबंधन वाले घुसपैठियों के लिए आंसू बहाते हैं। देश को सांप्रदायिकता के भेंट चढ़ाना चाहते है। एससी, एसटी के आरक्षण को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। श्रीराम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात सरेआम कह रहे हैं। अनुच्छेद 370 को फिर लागू करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी तो पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। पहले कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तूफान मचा रही थी, लेकिन शाही परिवार के कहने पर भ्रष्टाचारी को ही गले लगा लिया। एक जमाना था जब कांग्रेस पूरे देश पर राज करती थी, उनके इशारे पर सरकार बनती थी। अब भ्रष्टाचारी कांग्रेस ने अन्य भ्रष्टाचारियों से गठबंधन कर लिया है। भ्रष्टाचारी जेल के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हुआ। अब सरकारी टेंडर को भी धर्म के आधार कांग्रेस देनी चाहती है। देश के बजट, खेल में भी आरक्षण देना चाहती है। सभी की संपत्तियों का एक्सरे कराकर व छापा मारकर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सोनिया गांधी पीछे से सरकार चलाती थीं। 

जी-20 सम्मेलन में विकास हुआ
प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली को देखकर चकित थे। आज यहां भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर हैं। नया संसद भवन हमारी शान बढ़ा रहा है। देश की राजधानी को दुनिया में प्रतिष्ठा मिले और देश की राजधानी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने इसलिए इस देश को फिर एक बार मोदी सरकार चाहिए। 

  • आजादी के बाद जवान नेशनल वार मेमोरियल की मांग करते रहे, लेकिन देश का दुर्भाग्य देखिए कि जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में वार मेमोरियल बनाने का महत्व तक समझ नहीं आया। देश में करीब 35 हजार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। पुलिस मेमोरियल के लिए 70 साल तक इंतजार करना पड़ा। जब मोदी आया, तब यह बना।

चुनाव देश को टॉप-3 अर्थव्यवस्था बनाने के लिए
प्रधानमंत्री के कहा कि 2024 का चुनाव देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहती हैं। गरीब और मध्य वर्ग के जीवन को आसान बनाने व उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए है। गरीब और मध्य वर्ग को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो उनकी संपत्ति छीन लेना चाहते हैं। भारत के युवाओं के लिए नए अवसर बनाने के लिए है।

दिल्ली में बिजली बिल आएगा जीरो
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ से मोदी ने लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य एक करोड़ घरों को रोशन करने के लिए हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना से 300 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो होगा। इस योजना का उद्देश्य छत पर सौर पैनल स्थापित कर और सौर ऊर्जा का उपयोग कर घर की बिजली लागत को कम करना है। इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अतिरिक्त बिजली को सरकार खरीदेगी इससे कमाई भी होगी। ई-व्हीकल की चार्जिंग भी मुफ्त में हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल का जमाना खत्म हो गया है। ईवी का जमाना आ गया है। खुद का बिजली, सोलर प्लांट और चार्जिंग भी इस योजना से संभव होगा। 

  • आयुष्मान योजना को दिल्ली सरकार ने लागू करने से रोक दिया। इससे मुफ्त इलाज की सुविधा मिलनी थी, लेकिन इसका फायदा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नहीं मिल पाएगा। कार्यकर्ताओं से अपील है कि 70 साल के बुजुर्गों से मिलें और उन्हें बताएं कि दिल्ली सरकार की वजह से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। एक भी बुजुर्ग का वोट इंडिया गठबंधन को नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed