फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

JNU: राजनाथ बोले राष्ट्रविरोधियों को बख्शेंगे नहीं

Fri, 12 Feb 2016 01:38 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में और संसद के बाहर देश विरोधी नारे लगाने के बाद आज प्रेस क्लब में भी देश विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगे।

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरकत में आते हुए एसएआर गिलानी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ये कहा कि उन लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी जो लोग देश विरोधी नारे लगाएंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। देश की अस्मिता को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहादत दिवस मनाने के बाद हुआ सारा बवाल

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

बता दें कि ये सारा मामला जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू के मृत्यु दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाने के बाद से ही शुरू हुआ है। इस मामले में दिल्ली के सांसद महेश गिरी भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

जेएनयू में अफजल गुरु का शहादत दिवस मनाने और इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने के मामले में वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। जेएनयू में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सांसद महेश गिरी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हौजखास पहुंचे और दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

वामपंथियों ने मनाया शहादत दिवस

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

डीसीपी ने बताया कि सांसद की शिकायत से पहले उनके पास कोई शिकायत नहीं आई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने जेएनयू मामले में दक्षिण जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार, जिला पुलिस ने बुधवार को ही कई पेज की रिपोर्ट सौंप दी। बताया जा रहा है कि जेएनयू में वामपंथियों द्वारा अफजल गुरु का शहादत दिवस मनाया और कश्मीर को लेकर भारत विरोधी नारे लगाए, जिसके बाद जेएनयू में बवाल हो गया।

पूरी जानकारी के लिए पुलिस ने एक चैनल से कवरेज का वीडियो मांगा है। चैनल ने कवरेज की प्रति जल्द ही देने की बात कही है।

छात्र राजनीति बनी अखाड़ा

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में अफजल गुरु शहादत दिवस मनाने का मामला गरमा गया है। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कैंपस छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया।

जेएनयू छात्रसंघ समेत लेफ्ट संगठनों से जुड़े छात्र संगठनों ने अपनी स्टेटमेंट में कार्यक्रम के आयोजन से पल्ला झाड़ लिया। हालांकि कुलपति का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट व वीडियो फुटेज के आधार पर विवि दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

उधर, कैंपस में बृहस्पतिवार को जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा की अध्यक्षता में विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारत माता की जय, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, भारत की अखंडता व सौहार्द बना रहे, आदि नारे लगाए गए।

एबीवीपी ने दर्ज करवाया था विरोध

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

कुलपति कार्यालय के बाहर एबीवीपी ने दुपहर को विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान अफजल गुरु की शहादत दिवस नाम से कार्यक्रम आयोजित करने वाले छात्र ग्रुप समेत पोस्टर में लिखे गए नाम वाले छात्रों को निलंबित करने की मांग दोहरायी।

सौरभ का कहना है कि कैंपस में लगे पोस्टर में छात्रों के नाम हैं, लेकिन विवि ने अभी तक उन छात्रों को कैंपस से निलंबित नहीं किया है।

इसके अलावा वीडियो फुटेज में छात्रों के चेहरे को देखकर उन पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। पुलिस को मंगलवार को शिकायत दी, लेकिन बृहस्पतिवार तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जेएनयू छात्र संघ ने शहादत दिवस से पल्ला झाड़ा

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

दो दिन की चुप्पी के बाद आखिर जेएनयू छात्रसंघ व लेफ्ट संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए कार्यक्रम के आयोजन से पल्ला झाड़ लिया है।

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया, उपाध्यक्ष शेहला व महासचिव रामा नागा का कहना है कि पोस्टर और स्लोगन जेएनयू छात्रसंघ या लेफ्ट से जुड़े संगठनों के छात्रों ने नहीं लगाए थे। कार्यक्रम का आयोजन भी उन्होंने नहीं किया था।

जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम की इजाजत देने के बाद एबीवीपी के कहने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया, जोकि बेहद गलत था। अफजल गुरु की मौत एक न्यायिक प्रक्रिया की मौत है, जिसपर कार्यक्रम व चर्चा होनी चाहिए। यह शोध का भी विषय हो सकता है।

लेकिन कहीं पर भी देश विरोधी नारे लगने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में अशांति फैलाने का कारण एबीवीपी है। इस स्टेटमेंट में जेएनयू के बाद हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रोहित की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया है।

इसमें यह भी लिखा है कि एबीवीपी कार्यक्रम आयोजित करने वाले छात्रों को निलंबित करने के लिए केंद्र सरकार से दखल की मांग करेगा। इससे साबित होता है कि एबीवीपी ने रोहित मामले में भी ऐसा ही किया था।

सारा किया धरा RSS व बीजेपी का

Delhi Press Club management files complaint against organizer of event where pro-Afzal Guru slogans were raised

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व डीएसएफ पदाधिकारी वी लेनिन कुमार का कहना है कि अफजल गुरु पर कार्यक्रम डीएसएफ ने आयोजित नहीं करवाया था। यह सारा खेल आरएसएस व बीजेपी का किया है।


कैंपस का माहौल खराब कर दिया। कैंपस को बदनाम करने की साजिश एबीवीपी की है। यह किसी छात्र संगठन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि कुछ छात्रों के समूह ने यह आयोजन अनुमति लेकर किया था, जिसमें जेएनयू प्रशासन ने एबीवीपी के प्रेशर में आकर घुटने टेक दिए।

कुलपति के मुताबिक विवाद मंगलवार को हुआ, लेकिन तीन वरिष्ठ प्रोफेसर की जांच कमेटी का आर्डर मैंने बुधवार को दिया है। उम्मीद है कि शुक्रवार या शनिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। वीडियो भी खंगाले जा रहे हैं। घटना में शामिल किसी भी संगठन या छात्र को बख्सा नहीं जाएगा। मैं खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हूं।

कैंपस में ऐसी घटनाएं किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। मैंने पिछले हफ्ते पदभार संभाला है, इसलिए कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत की अभी अधिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed