फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi pradesh congress committe anil chaudhary asks permission to run 300 buses for migrant workers letter kejriwal 

यूपी के बाद अब दिल्ली में भी कांग्रेस ने श्रमिकों के लिए 300 बस चलवाने की अनुमति मांगी, केजरीवाल को लिखा पत्र 

Tue, 19 May 2020 04:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 19 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
delhi pradesh congress committe anil chaudhary asks permission to run 300 buses for migrant workers letter kejriwal 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी - फोटो : twitter

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर श्रमिकों के लिए 300 बस चलवाने का अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जो दिल्ली में रहते हैं, अपने-अपने प्रदेशों को वापस लौट रहे हैं। इसलिए पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलवाना चाहती है। 

विज्ञापन

 

Delhi Congress chief Anil Chaudhary writes to CM Arvind Kejriwal stating that Congress wants to deploy 300 buses at borders of capital to facilitate movement of migrant workers to their respective states. He also wrote that expense of these buses will be borne by Delhi Congress. pic.twitter.com/UhjNUTOhsJ

विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 19, 2020


उन्होंने लिखा कि मुझे दुख है कि मजदूर पैदल ही अपने प्रदेशों में जा रहे हैं और कई मजदूरों की अलग-अलग दुर्घनटनाओं में मौत भी हो चुकी है। मई महीने में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रुम में जिन मजदूरों ने अपने आपको पंजीकृत कराया था, उसकी सूची, पत्र सहित दिल्ली सरकार के नॉडल ऑफिसर को भिजवाई हुई है। जिनकी संख्या करीब 89835 है। लेकिन आपकी ओर से उनको भिजवाने के संबंध में कोई उत्तर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलवाना चाहती है, जिनका खर्चा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी वहन करेगी। 


उन्होंने आगे लिखा कि महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए हमें 300 बसें चलवाने की अनुमति दें। ये बसें हमें कुछ स्कूलों और अन्य स्रोतों से प्राप्त हो रही हैं, जो लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर रही हैं। 

राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। दिल्ली कांग्रेस कमेटी इसके लिए प्रतिबद्ध है। आशा है कि आप इस प्रयास में हमारा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed