दिल्ली : पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, मॉडल टाउन में युवती ने किया सुसाइड
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मॉडल टाउन पुलिस थाने के बाहर अनुचित दबाव बनाने के लिए लोगों ने धरना किया। तथ्यों की व्याख्या करने के बावजूद कुछ लोग अड़े रहे। उन्होंने जानबूझकर कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। उल्लंघन करने के लिए प्रर्दशनकारियों को हिरासत में लिया गया था।
Yesterday, dharna was staged outside PS Model Town to put undue pressure on police & to give incident a different narrative. Despite explaining facts, few people remained adamant. They deliberately flouted #COVID19 guidelines. Demonstrators were detained for the violation: Police https://t.co/xxUjajhgx9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 17, 2020
पत्रकार का दावा मॉडल टाउन के एसीपी से हिरासत में लेकर उसके साथ की मारपीट, फोटो और वीडियो डिलीट करवाये
मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार को एक घरेलू सहायिका की मौत को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार को हिरासत में लेकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने मॉडल टाउन के एसीपी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि थाना परिसर में पांच लोगों की पिटाई की गई जिसमें वह भी शामिल था।
उसके नाक, कंधे, पीठ और कोहिनी में चोट है। हालांकि पुलिस ने सफाई दी है कि कोरोना की वजह से किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। बावजूद वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को हल्का बलप्रयोग कर हटा दिया गया।
प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल पत्रकार को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पिटाई का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने पत्रकार को नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज करवाने और मामले की तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। पीड़ित पत्रकार की पहचान अहान पेनकर के रूप में हुई है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 4 अक्तूबर को मॉडल टाउन के एक कोठी में काम करने वाली लड़की के कमरे में बंद होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर वहां पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी पहुंचे थे।
फायरकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा था। लड़की फंदे पर लटकी मिली थी। उसके बाद लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फंदे पर लटकने की वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार वालों ने लड़की के साथ दुष्कम
पत्रकार का दावा
16 अक्तूबर को इस मामले में दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी मॉडल टाउन थाने पर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। घटना की कवरेज के लिए पत्रकार अहान पेनकर भी पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया लेकिन कुछ लोग वहां अड़े रहे। जिन्हें महामारी अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया।
लेकिन पत्रकार अहान पेनकर का दावा है किया कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। इस के दौरान एसीपी ने उन्हें किक और थप्पड़ मारे। पेनकर ने अपना पहचान पत्र दिखाया और पत्रकार होने की बात कही। बावजूद पुलिस ने पत्रकार का फोन छीनकर सारे फोटो व वीडियो डिलीट कर दिये। उसे चार घंटे तक हिरासत में रखा गया। प्रदर्शनकारियों में छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।