फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Pollution remained above AQI above 950 at many places in Delhi on both Sunday and Monday

Delhi Pollution: साहब, राजनीति के अलावा भी कुछ कीजिए, अब दम घुट रहा है

Mon, 06 Nov 2023 08:10 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
कुछ स्थानों पर प्रदूषण स्तर 999 से भी ऊपर होने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संवेदनशील स्थानों पर प्रदूषण का स्तर बेहद डरावने स्तर पर है और इससे लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं...
loader
delhi Pollution remained above AQI above 950 at many places in Delhi on both Sunday and Monday
Delhi Pollution - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

दिल्ली के प्रदूषण को मापने में सारे पैमाने छोटे पड़ गए हैं। रविवार और सोमवार दोनों ही दिन दिल्ली के कई स्थानों पर प्रदूषण 950 अंक से ऊपर रहा। कुछ स्थानों पर प्रदूषण स्तर 999 से भी ऊपर होने की आशंका है, लेकिन ज़्यादातर प्रदूषण मापक इकाइयों में इससे अधिक प्रदूषण स्तर को मापने की क्षमता नहीं है, लिहाजा प्रदूषण का अधिकतम स्तर 999 ही बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संवेदनशील स्थानों पर प्रदूषण का स्तर बेहद डरावने स्तर पर है और इससे लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।   

इस बीच प्रदूषण को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ठन गई है। आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण पर कुछ न करने का आरोप भाजपा पर लगाया है और अपने ट्विटर हैंडल से 'विषकाल' लिखकर ट्वीट किया है। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री को मास्क पहने दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय आरोप लगाते रहे हैं कि प्रदूषण को रोकने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस कारण प्रदूषण को कम करने में सफलता नहीं मिल पा रही है।

उनका कहना है कि प्रदूषण कई तरह के कारणों का सम्मिलित परिणाम होता है और इससे निपटने के लिए सभी जिम्मेदार पक्षों - केंद्र और सभी पड़ोसी राज्यों - को मिलकर काम करना चाहिए। इसके लिए एक बोर्ड का गठन होना चाहिए जिसमें सभी संबंधित पक्षों के सक्षम नेता-अधिकारी शामिल हों।

अपनी गलती दूसरों पर थोपने में माहिर हैं केजरीवाल

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अपनी हर नाकामी के लिए दूसरों पर आरोप लगाना जानते हैं। जब तक वे दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं थे, वे दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब में किसानों के द्वारा पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराते थे। अब उनके पास दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का भी शासन है, अब वे दिल्ली के प्रदूषण के लिए हरियाणा-उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बने हुए आठ साल हो गए। यदि वे चाहते तो इस बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर, शहर में ई-वाहनों और सीएनजी गैस चालित वाहनों को बढ़ावा देकर इस प्रदूषण को कम करने की कोशिश कर सकते थे। लेकिन केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।  

कम किया प्रदूषण-- भाजपा

पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को धुआंसुर लिखकर ट्वीट करते हुए उन पर हमला भी किया है। भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल वे और वेस्टर्न पेरिफेरल वे और सड़कों के बेहतर निर्माण से दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद मिली है। मेट्रो के विस्तार, एनएच 24 और एनएच 9 के निर्माण से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश को रोककर प्रदूषण को कम करने में मदद मिली है।  

कुछ तो कीजिये

दिल्ली के निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अमर उजाला से कहा कि राजनीतिक दलों को समझना चाहिए कि लोगों का स्वास्थ्य और उनकी ज़िंदगी किसी भी राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। राजनीतिक दलों को इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय मिल-बैठकर इस समस्या का स्थाई निदान खोजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed