दिल्ली में 7 फरवरी को होगा मतदान, नतीजे 10 को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक साल से चुनावों का इंतजार कर रही राजधानी का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक 7 फरवरी को राजधानी में चुनाव हैं और अब दिल्ली का वोटर एक बार फिर अपने मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी को बुधवार के दिन चुनावों की अधिसूचना जारी होगी वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी तय की गई है। इसके अलावा 22 तारीख को नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है।
फिलहाल दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं जिनमें 12 सीटें आरक्षित हैं। आपको बता दें कि राजधानी में 1.30 करोड़ वोटर दिल्ली के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। यहां 4 नवंबर 2014 को पिछली विधानसभा भंग कर दी गई थी। जिसके बाद से राजधानी में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने घोषणा करते वक्त बताया कि स्कूली परीक्षाओं और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई है। आयुक्त ने ये भी कहा कि राजधानी में प्रेजिडेंट रूल होने की वजह से 15 फरवरी तक की प्रक्रिया खत्म की जानी थी। चुनावों की घोषणा के बाद सभी पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं।
क्या बोलीं पार्टियां?
वहीं आप के मनीष सिसोदिया ने कहा कि वो दिल्ली की जनता से अपील करते हैं कि वो उस पार्टी को वोट दें जो भ्रष्टाचार से लड़े ना कि उसे जो केवल बातें करे और काम न करे।
कांग्रेस कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल ने कहा कि कांग्रेस इस घोषणा का स्वागत करती है और सरकार बनाने को उत्सुक है। उन्होंने छावनी चुनाव में आए नतीजों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ये नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस को किसी के साथ की जरूरत नहीं है।
Arvind Kejriwal has work to show and he has a vision: Manish Sisodia (AAP) #DelhiElections pic.twitter.com/8kNbEr60lT
— ANI (@ANI_news) January 12, 2015
Welcome this decision; there has been no stable govt for nearly an year, this will be comeback of governance: Sambit Patra #Delhielections
— ANI (@ANI_news) January 12, 2015
Bahut daer kardi hai, bahut pehle hi elections ho jaana chahiye the :JP Aggarwal (Cong) #DelhiElections
— ANI (@ANI_news) January 12, 2015
करीब एक साल से है राजधानी को सीएम का इंतजार
दिल्ली की 70 सीटों में से कुल 12 आरक्षित सीटें हैं। दिल्ली में पिछले चुनाव 4 दिसंबर 2013 को हुए थे और चार दिन बाद परिणाम की घोषणा हुई थी।
पिछले चुनाव में जो नतीजे सामने आए थे उन्होंने सबको चौंका दिया था। आंदोलन से निकली एक पार्टी ने 70 में से 28 सीटें जीतकर कांग्रेस के 15 साल के शासन को हिलाकर रख दिया था।
32 सीटें जीतकर भाजपा राजधानी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी थी। वहीं कांग्रेस मात्र 8 सीटों पर ही कब्जा जमा पाई थी।
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
दिल्ली में चुनावों का ऐलान होते ही सोमवार से ही राजधानी में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। देखें एक नजर में क्या है दिल्ली का चुनावी कार्यक्रम।
अधिसूचना जारी होने की तारीखः 14 जनवरी।
नामांकन की तारीखः 14 जनवरी से 21 जनवरी।
नामों की जांचः 22 जनवरी।
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 24 जनवरी।
चुनाव की तारीखः 7 फरवरी।
परिणाम की घोषणाः 10 फरवरी।