फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi politics focused on corruption vs misuse of investigating agency

सियासत: दिल्ली की राजनीति भ्रष्टाचार बनाम जांच एजेंसी के दुरुपयोग पर केंद्रित, BJP-आप का आरोप-प्रत्यारोप जारी

Fri, 29 Mar 2024 05:38 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 05:38 AM IST
सार

भाजपा को घेरते हुए आप ने यहां तक कहा है कि ईडी की रेड के बाद मनी लांड्रिंग की आरोपी कंपनियों के पास से सबसे ज्यादा पैसा चुनावी चंदे के रूप में भाजपा के पास आया है। भाजपा घोषणा करे कि उन्हें 2741 करोड़ रुपये ऐसी कंपनियों से मिले हैं जिन पर ईडी, सीबीआई, आईटी की रेड हुई है।

विज्ञापन
Delhi politics focused on corruption vs misuse of investigating agency
विरोध प्रदर्शन करते 'आप' कार्यकर्ता - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली की राजनीति भ्रष्टाचार बनाम जांच एजेंसी के दुरुपयोग पर केंद्रित हो गई है। आम आदमी पार्टी लगातार जांच एजेंसी पर सवाल उठा रही है तो भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की बात कर रही है। दलील दी जा रही है कि आम जनता हो या खास, भ्रष्टाचारी के लिए जो जगह है वहीं जांच एजेंसी भेज रही है। राजनीति का अहम हिस्सा दिल्ली में पीड़ित कार्ड खेलने का भी दिख रहा है, ताकि जनता से सहानुभूति मिल सके।

विज्ञापन


राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति में शह-मात का खेल चल रहा है। भाजपा का प्रयास है कि भ्रष्टाचार का विरोध कर दिल्ली की सत्ता हथियाने वाली आप को इसी मुद्दे पर घेरा जाए। भाजपा को आबकारी नीति का मुद्दा भी मिल गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान यह मुद्दा तब जोर-शोर से उठा जब ईडी ने मुख्यमंत्री को ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आप समेत पूरे गठबंधन के निशाने पर जांच एजेंसी आ गई। हालांकि, केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल से सत्ता संभालने वाले बयान पर कई पार्टियों ने विरोध भी जताया है।
विज्ञापन


इधर, भाजपा को घेरते हुए आप ने यहां तक कहा है कि ईडी की रेड के बाद मनी लांड्रिंग की आरोपी कंपनियों के पास से सबसे ज्यादा पैसा चुनावी चंदे के रूप में भाजपा के पास आया है। भाजपा घोषणा करे कि उन्हें 2741 करोड़ रुपये ऐसी कंपनियों से मिले हैं जिन पर ईडी, सीबीआई, आईटी की रेड हुई है। मुख्यमंत्री और पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार घोटाले को लेकर निशाना
भाजपा लगातार आप पर लगातार शराब व जल बोर्ड घोटाले को लेकर निशाना साध रही है। इतना ही नहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को लेकर भ्रष्टाचार पर गाना ही तैयार कर लिया है। सोशल मीडिया पर भी भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही आप को घेर रही है।


ऊंट किस करवट बैठेगा संशय बरकरार
राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति में ऊंट किस करवट बैठेगा इस पर संशय बरकरार है। इस वजह से दोनों मुख्य सियासी दल फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। राजनीति का अहम हिस्सा दिल्ली में पीड़ित कार्ड खेलने का भी दिख रहा है। भाजपा ने एक नया सुर अलापा है, जिसमें आतंकवादी संगठनों से आप के संबंधों के बारे में सवाल उठाए गए हैं। वहीं, गठबंधन का धर्म निभाते हुए कांग्रेस की अपने कैडर वोटरों पर नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed