फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police will provide security to wrestlers

Wrestlers protest: पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी दिल्ली पुलिस, जल्द बयान होंगे दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल सात खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Delhi Police will provide security to wrestlers
Wrestlers Protest - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल सात खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने FIR की एक कॉपी पहलवानों को दी
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की एक कॉपी पहलवानों को दे दी है। यह एफआईआर महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई है। वहीं, नाबालिग लड़की की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई। वह सिर्फ पीड़िता के परिजनों को सौंपी जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मिलने के बाद पूछा था कि एफआईआर की कॉपी किसी को क्यों नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


बृजभूषण सिंह बोले- दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा
बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अपनी बात कही है। उन्होंने न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा जताया है। साथ ही धरने के पीछे कांग्रेस का हाथ होने के आरोप लगाए हैं। बृजभूषण ने कहा एफआईआर करने की बात आई है। अभी एफआईआर की कॉपी मेरे पास नहीं है। लेकिन एफआईआर तो हो ही गई होगी। मुझे इसमें कुछ भी गलत प्रतीत नहीं होता। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मैं इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed