{"_id":"6471835d357312e04c09f1b3","slug":"delhi-police-will-create-awareness-through-interactive-video-for-the-first-time-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिस पहली बार इंटरएक्टिव वीडियो से करेगी जागरूक, साइबर बुलिंग व अश्लीलता के मामले में उठाया गया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिस पहली बार इंटरएक्टिव वीडियो से करेगी जागरूक, साइबर बुलिंग व अश्लीलता के मामले में उठाया गया ये कदम
Sat, 27 May 2023 09:44 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 May 2023 09:44 AM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट की पहल पर दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है। खास बात ये है कि पूरे देश में इंटरएक्टिव वीडियो पहली बार बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के जरिए दिल्ली के बाद पूरे देश में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस द्वारा वीडियो बनाई जिससे लोग साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस साइबर बुलिंग, फोटो के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता, धमकी भरे मेल और व्यक्तिगत सूचनाएं लीक होने के मामले में इंटरएक्टिव वीडियो के माध्यम से जागरूक करेगी। इसके जरिए बच्चों को उनकी सोच के अनुरूप जागरूक किया जाएगा। ये भी बताया जाएगा कि बच्चों को क्या, कब और कैसे करना है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट की पहल पर दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है। खास बात ये है कि पूरे देश में इंटरएक्टिव वीडियो पहली बार बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के जरिए दिल्ली के बाद पूरे देश में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की आईएफएसओ पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली समेत देश में बच्चों समेत अन्य लोग साइबर बुलिंग, फोटो आदि से छेड़छाड़, धमकी भरे मेल, व्यक्तिगत सूचनाएं सोशल मीडिया पर लीक होने व अनजान व्यक्ति से बात करने के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरएक्टिव वीडियो का सहारा लिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन वीडियो से बच्चों को उनकी सोच के अनुरूप जागरूक किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अभी चार वीडियो बनाई गई हैं। इनमें से दिल्ली हाईकोर्ट में साइबर बुलिंग और ऑनलाइन लुटेरा(ऑनलाइन प्रिडेटर) पर बनी दो वीडियो जारी की गई हैं। दो वीडियो और बना ली गई है और इन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा। उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट की पहल पर आईएफएसओ ने देश में पहली बार इस तरह की इंटरएक्टिव वीडियो बनाई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने जाहिर की थी चिंता
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से कहा था कि वह साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यकम चलाना चाहते हैं। इस पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आईएफएसओ को निर्देशित किया। आईएफएसओ ने इंटरएक्टिव वीडियो बनाई हैं। हाईकोर्ट ने इसके लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की है।
सोच के अनुरूप ही जागरूक किया जाएगा
साइबर बुलिंग पर बनी फिल्म में बताया गया कि एक बच्चा ने अपनी जानकार लड़की की फोटो खींची है। फोटो मजाक-मजाक में खींची जाती है। इसके बाद बच्चा उस फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे फनी बना देता है और एक व्हाट्सएप पर डाल देता है। इसके बाद ग्रुप के सदस्य उस लड़की की मजाक(बुलिंग) उड़ाना शुरू कर देते हैं। इससे लड़की परेशान हो जाती है। इस वीडियो में तीन सवाल पूछे जाते है कि बच्चा वीडियो को फनी बनाएगा, अब बच्चा क्या करेगा और लड़की को बताएगा कि उसकी वीडियो का फनी बनाएगा। वीडियो में जिनी नाम से साइबर कॉप आएगा और वह जागरूक करेगा।