फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police tightens noose on gangsters living abroad, preparing to cancel passports of 10

Delhi NCR News: विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 10 का पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश विदेश मंत्रालय को भेजी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस देश ही नहीं विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसेगी। इसी कड़ी में 10 बड़े बदमाशों के पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी की है। दिल्ली पुलिस ने कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई में छिपकर बैठे गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश विदेश मंत्रालय को भेजी है। इस सूची में अर्श डल्ला, गुरजंत, हिमांशु भाऊ, राशिद केबलवाला, सचिन गोलू जैसे गैंगस्टर के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि विदेश में बैठकर भारत में गैंगवार, रंगदारी, टारगेट किलिंग और आतंक फैलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस का मानना है कि अगर इन बदमाशों के पासपोर्ट रद्द हो जाते हैं तो इनकी अंतरराष्ट्रीय आवाजाही पर रोक लगेगी, ये लगातार देश बदलकर जांच एजेंसियों से बच नहीं पाएंगे। भविष्य में इन्हें भारत लाने का रास्ता आसान हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक ये सभी आरोपी विदेश में बैठकर भारत में अपने गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। जांच एजेंसियों ने कहा कि ये लोग सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और अपने शूटर नेटवर्क के जरिये भारत में हत्या, रंगदारी और शूटआउट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हुई कई हाई प्रोफाइल हत्याओं और फायरिंग की घटनाओं में इन गैंगस्टरों का नाम सामने आया है। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गैंग में भर्ती करते हैं, हवाला के जरिए पैसा भेजते हैं और फिर शूटरों को टारगेट देकर हत्या या फायरिंग करवाते हैं। वहीं जांच एजेंसियों ने कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कारण जांच और गिरफ्तारी काफी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

अर्श डल्ला को लेकर सबसे ज्यादा चिंता : इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पंजाब के मोगा का रहने वाला अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह फिलहाल कनाडा में मौजूद है और वहीं से खालिस्तानी आतंक और गैंग नेटवर्क चला रहा है। उस पर हत्या, आतंकवादी गतिविधियां, आतंक की फंडिंग, रंगदारी और गैंग ऑपरेशन समेत 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। साल 2022 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने उसे व्यक्तिगत आतंकी घोषित कर दिया था। जांच एजेंसियों का कहना है कि अर्श डल्ला अब प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स यानी केटीएफ का बड़ा चेहरा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरजंत उर्फ जनता बना अर्श डल्ला का करीबी : मोहाली, पंजाब का रहने वाला गुरजंत सिंह उर्फ जनता भी दिल्ली पुलिस की लिस्ट में शामिल है। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह करीब 2018 में भारत छोड़कर पहले ऑस्ट्रेलिया गया और बाद में कनाडा पहुंच गया। वहीं उसकी नजदीकी अर्श डल्ला से बढ़ी और फिर वह खालिस्तानी नेटवर्क का हिस्सा बन गया। पुलिस का दावा है कि जनता कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में फैले नेटवर्क के जरिए भारत में रंगदारी और हथियार सप्लाई का काम देखता है।
हिमांशु भाऊ का बढ़ता नेटवर्क : हरियाणा के रोहतक का रहने वाला हिमांशु भाऊ फिलहाल अमेरिका में छिपा है। पुलिस के मुताबिक वह पहले पुर्तगाल भागा और बाद में अमेरिका पहुंच गया। पुलिस का दावा है कि वह विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गैंग में जोड़ता है और फिर उन्हें शूटर बनाकर इस्तेमाल करता है। 2023 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
दुबई से ऑपरेट हो रहा गैंग नेटवर्क : दिल्ली का राशिद केबलवाला और सचिन गोलू भी पुलिस की बड़ी चिंता बने हैं। दोनों के दुबई में छिपे होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि राशिद केबलवाला के संबंध गैंगस्टर हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से हैं।

नंदू गैंग और लॉरेंस गैंग पर फोकस : दिल्ली का कपिल सांगवान उर्फ नंदू भी इस सूची में शामिल है। वह फिलहाल ब्रिटेन में छिपा है। उस पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने और गैंगवार के कई आरोप हैं। आईएनएलडी नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

राजस्थान का रोहित गोदारा : राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला रोहित गोदारा भी ब्रिटेन में छिपा बताया जा रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का करीबी माना जाता है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, राजू ठेठ हत्याकांड और करणी सेना नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में उसका नाम सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article