फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police Spl Cell busts international drug cartel, 4 arrested including Abu Azmis nephew

दिल्ली में 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सपा नेता अबू आजमी का भतीजा

Thu, 08 Jun 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
delhi Police Spl Cell busts international drug cartel, 4 arrested including Abu Azmis nephew
गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश कर नशे के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए तस्करों में एक अबू असलम काजिम समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल से उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन



आरोपियों के कब्जे से पांच किलो पार्टी ड्रग्स आइस पकड़ी गई है। इस पार्टी ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के इतिहास में ड्रग्स की अब तक सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस गिरोह का सरगना दुबई में बैठा हुआ और वह वहीं से इस गिरोह को चला रहा है।    
विज्ञापन



स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, पार्टी ड्रग्स की सप्लाई को लेकर मिली सूचना के बाद एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश सेहरावत की टीम बनाई गई। इस टीम को चार जून को जांच में पता लगा कि यूएसए व यूके भेजने के लिए आइस की खेप मुंबई से दिल्ली के महिपालपुर में स्थित प्रेफेर लॉजिस्टिक प्राइवेट लि. कंपनी के कार्यालय में आएगी। पुलिस टीम ने कंपनी के ऑफिस को खेलते हुए अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मूलरूप से गांव पूरेयविंदा समबासी जिला रायबरेली, यूपी निवासी अवधेश कुमार के कंधे पर लटके बैग से पांच किलो पार्टी ड्रग्स आइस बरामद की गई। ये पार्टी ड्रग्स दिल्ली, मुंबई व अन्य मेट्रो शहरों में रेव पार्टियों में युवाओं द्वारा इस्तेमाल की जाती है। अवधेश से पूछताछ के बाद कंपनी के मालिक अमित अग्रवाल व मैनेजर चंदन राय को गिरफ्तार कर लिया गया।  

मुंबई से भेजी गई थी ड्रग्स की खेप

delhi Police Spl Cell busts international drug cartel, 4 arrested including Abu Azmis nephew
international drug cartel

अमित कुमार ने बताया कि ड्रग्स की खेप मुंबई से अबू असलम काजिम अजमी उर्फ असलम ने भेजी थी। दिल्ली पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर छह जून को असलम को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

अबू अस्लम ने बताया कि वह पहले दुबई में एक कार्गो कंपनी में काम करता था। बाद में नौकरी छोड़कर मुंबई आ गया। यहां ये दोस्तों के जरिए कैलाश राजपूत के संपर्क में आया। इन दोनों में दोस्ती हो गई। 

अबू अस्लम ने गोवा में रेस्टोरेंट खोला तो ड्रग्स सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्कमें आया। इसके बाद ये कैलाश राजपूत के साथ मिलकर ड्रग्स सप्लाई करने लगा। कैलाश राजपूत को तीन वर्ष पहले मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस समय अबू अस्लम ने उसकी काफी सहायता की थी। कैलाश राजपूत केनिर्देश पर अबू अस्लम कैरियर के जरिए फ्रांस, जर्मनी, यूपी, स्पेन व यूएसए में ड्रग्स सप्लाई करता था।       

दुबई में बैठा हुआ गिरोह सरगना कैलाश राजपूत    

delhi Police Spl Cell busts international drug cartel, 4 arrested including Abu Azmis nephew
drugs

स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैलाश राजपूत इस गिरोह का सरगना है और इस समय वह दुबई में है। वह दुबई से ही गिरोह का संचालन कर रहा है। उसका राइट हैंड रहे अबू अस्लम ने मुंबई में इस गिरोह की कमान संभाल रखी थी। वह मुंबई समेत पूरे भारत में ड्रग्स सप्लाई करवाता था। अबू अस्लम मुंबई में फाइव स्टार होटल में रहता था और उसे फाइव स्टार होटल से ही गिरफ्तार किया गया है।

रायबरेली, यूपी निवासी अवधेश कुमार ने नौ हजार रुपये की तनख्वाह में प्रेफेर लॉजिस्टिक कंपनी में काम करना शुरू किया। यहां पर मैनेजर चंदन व अमित अग्रवाल ने उसे पैसे का लालच देकर ड्रग्स के गोरखधंधे में शामिल कर लिया।

उसे लालच दिया गया था कि एक किलो ड्रग्स लाने पर एक लाख रुपये मिलेगा। मूलरूप से पंचकूला, हरियाणा निवासी अमित अग्रवाल अलेक्स नामक ड्रग्स तस्कर के संपर्क में ड्रग्स सप्लाई करने लगा था। वह कंपनी की आड में ड्रग्स सप्लाई करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed