{"_id":"61c048800a87cc57ad4c39ee","slug":"delhi-police-special-drive-to-crack-down-on-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष अभियान
Mon, 20 Dec 2021 02:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:40 PM IST
सार
अशोक विहार क्षेत्र में रेलवे पुलिस के साथ घेराबंदी कर बदमाशों से पूछताछ। आबकारी अधिनियम के तहत और शांति भंग करने वालों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस अशोक विहार परिक्षेत्र के कई इलाकों में घेराबंदी कर बदमाशों से पूछताछ की और वारदातों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने शांति भंग करने और आबकारी अधिनियम में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया।
आसपास घूम रहे लोगों से पूछताछ की
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार को अशोक विहार परिक्षेत्र के तहत आने वाले थाना के प्रभारी और रेलवे थाना के प्रभारियों ने संगम पार्क, कबीर नगर, वजीरपुर रेलवे लाइन और किशोर नगर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस टीम ने उस इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने इलाके में विशेष रूप से शराब तस्कर के ठिकाने पर गहन तलाशी ली। इस इलाके में रहने वाले घोषित बदमाशों की जांच की गई। आसपास घूम रहे लोगों से पूछताछ की।
पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में विश्वास पैदा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों की जांच करना और अपराधियों के बीच संदेश देना था। साथ ही पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में विश्वास पैदा करना था। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने शांति भंग करने वाले पांच और आबकारी अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया। शांति भंग करने के लेकर 72 लोगों को हिरासत में लिया। जबकि अवैध रूप से रहे 108 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 8 घोषित बदमाशों के उपस्थिति की जांच की गई। जिसमें तीन घोषित बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आबकारी अधिनियम में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया।