फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested more than three terrorists

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, ISI से जुड़े तीन से ज्यादा आतंकी उत्तर भारत से गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 03:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हुई हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested more than three terrorists
Delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। पकड़े गए सभी आतंकी उत्तर भारत के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हुई हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 10 नवंबर को हुआ था धमाका
दिल्ली में बीते 10 नवंबर को ही लाल किले के पास धमाका हुआ था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए थे। इस धमाके के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस धमाके के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी, जिनके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे।

विज्ञापन

इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को देशभर से गिरफ्तार किया गया था। जिस कार के जरिये लाल किले के पास धमाका किया गया था, उसे भी एक डॉक्टर ही चला रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर काफी अलर्ट मोड में है और आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि दिल्ली में जो धमाका हुआ था, उसमें शामिल आतंकियों के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। वहीं फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा (एक्यूआईएस) की विचारधारा से प्रभावित थे। उमर के बारे में खबर आई थी कि वह आईएसआईएस और जैश की विचारधारा से प्रभावित था।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed