फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested Khalistani terrorist Arsh and Sukkha Dunke gang member Heri Maud

DElhi: खालिस्तानी आतंकी अर्श और सुक्खा दुनेके गिरोह का सदस्य हेरी मौड गिरफ्तार, कनाडा में बैठक रचता था साजिश

Sat, 07 Oct 2023 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर गठजोड़ अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके के करीबी सदस्य हेरी मौड  को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कनाडा में बैठकर अपने आकाओं के आदेश पर हेरी मौड देश विरोधी कई गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested Khalistani terrorist Arsh and Sukkha Dunke gang member Heri Maud
आरोपी खालिस्तानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर गठजोड़ अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके के एक करीबी सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोड मंडी, बठिंडा, पंजाब निवासी हरजीत सिंह उर्फ हेरी मोड उर्फ छोटा हेरी (27) के रूप में हुई है। कनाडा में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर हेरी मोड कांट्रेक्ट किलिंग, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार समेत देश विरोधी कई गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए की टीम को भी उसकी कई मामलों में तलाश थी। हेरी ने अपने सहयोगी हेरी राजपुरा उर्फ बड़ा हेरी के साथ पिछले साल पंजाब और हरियाणा में चार लोगों की हत्या की थी। इसके अलावा ये लोग सीमापार से आने वाले नशे और हथियारों की खेप को यह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते थे। वसूली और नशे के धंधे से कमाया रुपये हवाला के जरिये अपने आकाओं तक पहुंचा दिया जाता था। पिछले माह सात सितंबर को स्पेशल सेल ने बड़ा हेरी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल की पुलिस उपायुक्त प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि एसीपी राहुल विक्रम और इंस्पेक्टर निशांत दहिया की टीम पिछले काफी समय से भारत में खालिस्तानी-गैंगस्टर गठजोड़ की तफतीश में जुटी थी। इसी की जांच करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम को पता चला कि पंजाब के मोस्ट वांटेड सुक्खा दुनेके, अर्श डल्ला, लखबिर सिंह उर्फ लिंडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा विदेश में बैठकर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर हमारे देश के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में यह लोग अपना नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके भारत में टारगेट किलिंग, जबरन वसूली, नशे और हथियारों के कारोबार में लिप्त हैं। भारत में इनके गुर्गे हेरी मोड और हेरी राजपुरा काम कर रहे हैं। रिंदा और लिंडा सीमापार से हथियार और मादक पदार्थ को देश में भिजवा रहे हैं। उनको भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में हेरी मोड और हेरी राजपुरा अहम भूमिका निभा रहे हैं। तमाम जानकारी जुटाने के बाद टीम ने इनकी तलाश शुरू कर दी।

छानबीन में पता चला कि दक्षिण हरियाणा का भगोड़ा गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया जो अभी पुर्तगाल में है, उसने अर्श डल्ला से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। अर्श की मदद से नीरज भारत में अपने गुर्गां के लिए दिल्ली-एनसीआर सुरक्षित स्थान दिलवाने का प्रयास करने लगा। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने पहले नीरज के करीबी और सहपाठी बल्लभगढ़, हरियाणा निवासी मुनीष लांबा को छह सितंबर को दबोच लिया। उसने कई चौकाने वाली जानकारियां पुलिस को दी।

इसके बाद अर्श डल्ला के करीबी राजविंदर सिंह उर्फ हेरी राजपुरिया उर्फ बड़ा हेरी को सात सितंबर होडल, फरीदाबाद से दबोच लिया गया। तीन मामलों में पंजाब पुलिस और एनआईए को हेरी राजपुरिया की तलाश थी। उसने पुलिस को हेरी मोड का सुराग दिया। पूछताछ में उसने बताया कि हेरी मोड भी फरीदाबाद के आसपास ही कहीं छिपा हुआ है। टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी जुटाने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सरिता विहार से हेरी मोड को दबोच लिया गया।


सुक्खा की 21 सितंबर को कनाडा में हो गई थी हत्या
सुक्खा दुनेके की कनाडा में 21 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी हत्या के बाद भारत, कनाडा और पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के बीच हलचल बढ़ गई। भारत में अर्श डल्ला और सुक्खा दुनेके की आदेश पर हेरी मोड और हेरी राजपुरिया वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन लोगों ने 13 जनवरी 2022 को पंजाब में मनप्रीत उर्फ चल्ला और मनप्रीत उर्फ विक्की की हत्या की। 22 मार्च 2022 को नीरज फतेहपुरिया के आदेश पर पलवल में यशबीर की हत्या की। मार्च 2022 में इन लोगों ने पंजाब में एनआरआई संदीप नांगल की कबड्डी मैच के दौरान भीड़ में गोलियां मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed