{"_id":"6460aeb4c2d6d7242d0cd2f3","slug":"delhi-police-solves-hostage-robbery-in-vivek-vihar-area-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बेटे ने ही रची थी लूट की साजिश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बेटे ने ही रची थी लूट की साजिश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 03:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 May 2023 03:19 PM IST
सार
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नौ मई की रात बदमाशों ने ज्वाला नगर निवासी मीनू (51) के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की थी। लूट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल की बुआ की बेटी को विवेक विहार इलाके में बंधक बनाकर लूटने की गुत्थी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। लूट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल (19) के रूप में हुई है। महिला का बेटा सचिन और उसका दोस्त टिंकू लूटे गए माल के साथ फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नौ मई की रात बदमाशों ने ज्वाला नगर निवासी मीनू (51) के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की थी। वारदात के समय मीनू घर पर खाना बना रही थी। बेटा भी दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। इस बीच तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और एक ने हाथ पकड़े रखे। इसके बाद घर से 120 ग्राम सोने के जेवर और 84 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। मीनू की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मीनू पूर्व महापौर श्याम सुंदर अगवाल की बुआ की बेटी है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने भी मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के अलावा डंप डाटा को देखा गया। इस दौरान इंस्पेक्टर लिछमन व अन्यों की टीम को सीसीटीवी से सुराग मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग व मंगल को दबोच लिया। तीसरा आरोपी टिंकू फरार मिला। पूछताछ में आरोपी मंगल ने बताया कि महिला का बेटा सचिन ही साजिशकर्ता है। सभी लड़के नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए सचिन ने घर में ही लूट साजिश रची थी। सचिन को छोड़कर बाकी तीनों लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन