फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police reveals the case of murder of girlfriend in Dabri

Delhi Crime: प्रेमिका की हत्या मामले में खुलासा, आरोपी का है क्राइम रिकॉर्ड; शादी का बना रहा था दबाव

Tue, 09 Apr 2024 11:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में प्रेमिका की हत्या करने वाले कारोबारी आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। प्रयास और एनडीपीएस अधिनियम के उल्लंघन सहित 10 मामलों में शामिल था।

विज्ञापन
Delhi Police reveals the case of murder of girlfriend in Dabri
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में सहमति संबंध में रहने वाली प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कुख्यास अपराधी है। इससे पहले भी वह कई वारदातों में शामिल रहा है। हत्या के प्रयास और एनडीपीएस अधिनियम के उल्लंघन सहित 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

आरोपी का है क्राइम रिकॉर्ड
पुलिस ने आगे कहा कि लिव-इन पार्टनर का शव स्लाइडिंग दरवाजों वाली एक बड़ी अलमारी के अंदर बैठी हुई पॉजिशन में मिला। प्रेमिका के शरीर पर सतही घाव और गला घोंटने के निशान स्पष्ट थे। जो प्रतिरोध का संकेत दे रहे थे। आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी की पहचान विपल टेलर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़ा के दौरान उसने गुस्से में प्रेमिका की गला घोंट दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह डर गया और शव को अलमारी में रखकर फरार हो गया। पुलिस देर रात उसे दिल्ली लाकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को गली नंबर 10 राजापुरी के एक फ्लैट में युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के पिता मुस्तकीन मिले। उन्होंने बताया कि वह मेरठ यूपी के रहने वाले हैं। में रहते हैं। उनकी बेटी रुखसार अपने फ्लैट में सूरत गुजरात निवासी विपल टेलर के साथ डेढ़ माह से यहां सहमति संबंध में रह रही थी। वह उसके साथ लहंगे का कारोबार करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपल टेलर ने उसकी हत्या कर दी है। उनकी बेटी ने सुबह में फोन कर मारपीट करने और हत्या करने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन

कमरे की अलमारी में मिला शव
घर की तलाशी के दौरान अलमारी में रुखसार का शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विपल टेलर की तलाश शुरु की। पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि वह राजस्थान में कही छुपा है। पुलिस लगातार उसका पीछा कर सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed