फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police remained eater and center in the public eye, is increasing the number.

'दिल्ली पुलिस भक्षक बनी है और केंद्र की नजरों में नंबर बढ़ा रही है'

Sun, 09 Aug 2015 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police remained eater and center in the public eye, is increasing the number.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के बहाने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस उनके विधायकों को फंसाने के विशेष मिशन पर काम कर रही है।

विज्ञापन


यह सब केंद्र के इशारे पर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी अपना नंबर बढ़ाने के लिए इस काम में लगे हुए हैं। एनडीएमसी कर्मी की पिटाई मामले में पार्टी अपने विधायक कमांडो सुरेंद्र के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


आप के दिल्ली संयोजक दिल्ली पांडेय ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि दिल्ली पुलिस राजनैतिक दबाव में काम कर रही है। पुलिस दिल्ली में लोगों को सुरक्षा देने के बजाए केंद्र सरकार की नजरों में नंबर बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों और हमारे विधायकों के खिलाफ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायक कमांडो सुरेंद्र को पुलिस उन्हें जानबूझकर फंसा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी विधायक के साथ खड़ी है।

'सिपाही ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया'

Delhi Police remained eater and center in the public eye, is increasing the number.

दिलीप पांडेय ने कहा कि हम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हाथ जोड़कर कहते हैं कि वह दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय करें। वह जनता की सुरक्षा के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पुलिस खुद भक्षक बन गई है।

एक घटना सामने आई है जिसमें पुलिस के एक सिपाही ने पश्चिमी दिल्ली में एक घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी।

यह बहुत दुखद है कि मोदी जी की पुलिस राजनैतिक मंशा के कारण दिल्ली के लोगों के लिए काम करना भूल गई है। जनहित में यही होगा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को बेबुनियाद आरोपों व अपराधों में फंसाना छोड़कर दिल्ली पुलिस लोगों की सुरक्षा करे व राजनीतिक मंशा से ऊपर उठकर काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed