{"_id":"5afeb38c4f1c1bdd408b62fe","slug":"delhi-police-reaches-kejriwal-residence-to-quiz-him-in-chief-secretary-assault-case-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ने पर दोबारा हो सकती है केजरीवाल से पूछताछ, पुलिस ने रिकॉर्डिंग देने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ने पर दोबारा हो सकती है केजरीवाल से पूछताछ, पुलिस ने रिकॉर्डिंग देने से किया इनकार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुख्य सचिव से मारपीट मामले में शुक्रवार को कई घंटे तक पूछताछ हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी तरह का हंगामा नहीं कर सकें।
विज्ञापन
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह की देखरेख में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष कर्ण सिंह, एटीओ ज्ञानेश्वर, एएटीएस इंस्पेक्टर विवेकानंद झा और एसआई अभिजीत की टीम पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री के आवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन
हरेंद्र सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने ज्यादातर सवालों के संतोषजनक जवाब दिए लेकिन कुछ सवालों के गोलमोल जवाब दिए। उन्होंने हमारी पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं किया।
पूरे वक्त दो वकील केजरीवाल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पूछताछ प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी केजरीवाल को देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी देने का कानून में कोई प्रावधान नहीं है।