फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police raided a brothel running in a flat

फ्लैट में जिस्म की सौदेबाजी: दूसरी मंजिल पर बुलाया... फिर कई महिलाएं आईं; 'ग्राहक' के एक इशारे पर मची भगदड़

Sat, 28 Sep 2024 06:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

इस अनैतिक धंधे को कुलवंत कौर (60) और हर्ष दुआ (43) चला रहे थे। पांच महिलाओं के साथ दोनों आरोपी धंधे का संचालन कर रहे थे।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi Police raided a brothel running in a flat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने धंधा चलाने वाली एक बुजुर्ग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से पांच महिलाओं को भी पकड़ा है, जो इस धंधे में लिप्त थी। पुलिस इनके खिलाफ आईटीपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर को पुलिस को न्यू गोविंदपुरा स्थित एक फ्लैट में वेश्यावृत्ति का धंधा चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अशोक के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता करने के बाद मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार वीरेंद्र को पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर ए ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में भेजा। वहां पर एक बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति मौजूद था। जिसने हवलदार को धंधे में लिप्त पांच महिला से मिलवाया। सौदा तय होने के बाद हवलदार ने बाहर मौजूद पुलिस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने वहां दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि धंधे को कुलवंत कौर (60) और हर्ष दुआ (43) चला रहे थे। पांच महिलाओं के साथ दोनों आरोपी धंधे का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (आईटीपी) की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed