फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police personnel will not be able to go to their home in NCR

एनसीआर स्थित अपने घर नहीं जा सकेंगे दिल्ली पुलिस के जवान, बंदिशों के अलावा और भी हैं वजहें

Wed, 15 Apr 2020 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police personnel will not be able to go to their home in NCR
demo pic - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस के जवान और अफसर अब यहीं के होटलों में ठहरेंगे। कुछ जिलों में जवानों को होटलों में ठहरना शुरू भी कर दिया गया है। विभिन्न थानों व यूनिटों में तैनात अफसर और जवान एनसीआर में स्थित अपने घर नहीं जा सकेंगे। दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालने व कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले, पुलिसकर्मी अपने घरों को जा रहे होते थे तो पड़ोसी राज्यों की पुलिस उन्हें रोक लेती थी। इससे कई बार दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में ऐसे कर्मी काफी संख्या में हैं, जो एनसीआर यानी पड़ोसी राज्यों में रहते हैं। वे ड्यूटी के लिए हर रोज अप-डाउन करते हैं। इनकी तादाद कई हजार बताई जाती है। अब अधिकारियों का फरमान है कि पड़ोसी राज्यों में रहने वाले और हर रोज ड्यूटी करने जवान अपने घर नहीं जाएंगे। ये पुलिसकर्मी या तो थाने में रहेंगे या फिर इलाके के किसी होटल में। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों के हर रोज एनसीआर में स्थित अपने घर जाने से उनके परिवार को कोरोना संक्रमण का खतरा है। इधर, इन कर्मियों को भी कोरोना से सुरक्षित रखना जरूरी है। काफी पुलिसकर्मियों को 10-10 दिन के रेस्ट पर भेजने के कारण थानों में जवानों की काफी कमी है। थानों में पहले से ही स्टाफ की कमी है। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों को पुलिस थानों में रोका गया है। जहां थानों में जगह नहीं है, उनको होटलों में ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी व दक्षिण-पूर्व जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को होटलों में ठहराना शुरू कर दिया गया है। सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही थी कि पुलिसकर्मियों के हर रोज आने-जाने से दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हो रही थी। ड्यूटी पूरी कर दिल्ली के पुलिसकर्मी अपने घर जा रहे होते थे तो बॉर्डर पर उन्हें पड़ोसी राज्यों की पुलिस रोक लेती थी। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। ऐसे में दिल्ली पुलिस के जवानों को 100 नंबर पर पीसीआर को कॉल करनी पड़ी। पीसीआर को इस तरह की कॉल काफी संख्या में मिल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed