फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police personnel deployed on PCR helped women and children

दिल्ली: पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जमकर हो रही तारीफ

Fri, 02 Aug 2019 03:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
delhi Police personnel deployed on PCR helped women and children
फाइल फोटो
दिल्ली पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। अलग-अलग इलाकों में इन पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ तीन बिछुड़े बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया बल्कि प्रसव पीड़ा से तड़प रहीं तीन महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिन बच्चों को पुलिस ने उनके परिवारों से मिलवाया है, वह परिवार पुलिस का शुक्रिया अदा करते नही थक रहे।

पीसीआर के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8.06 बजे शास्त्री नगर, जेजेबी चौक से पुलिस को सूचना मिली कि दो साल का बच्चा सड़क पर सो रहा है। उसके परिवार का पता नही चल पा रहा है। 
विज्ञापन


फौरन पीसीआर मौके पर पहुंची। गाड़ी पर तैनात स्टाफ ने तुरंत बच्ची के अभिभावकों को ढूंढना शुरू किया। पीसीआर पर लगे माइक से बच्चे के बारे में उद्घोषणा शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सराय रोहिल्ला इलाके में बच्चे के परिजन मिल गए। बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। इसी तरह बुधवार को अशोक विहार, लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास पुलिस को पांच साल की बच्ची मिली। 

उसे भी उसके परिवार से मिलवा दिया गया। गोविंदपुरी में पुलिस ने लापता हुए एक बच्चे को ढूंढ निकाला और उसके परिवार से मिलवाया।
उधर बृहस्पतिवार को हरी नगर गांव, सेंट्रल बैंक वाली गली से पुलिस को सूचना मिली कि बार-बार कॉल करने पर एंबुलेंस नही आ रही है, एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। 

फौरन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और महिला को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह की कॉल बुधवार का नांगलाई से मिली। पुलिस ने इस महिला को राव  तुलाराम अस्पताल पहुंचाया। दोनों ही महिलाओं के समय पर अस्पताल पहुंचाने पर उनके परिजन बेहद खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed