फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police personals taking class to motivate youth

गुंडा बनने से बचा रहा है ‘वर्दीवाला टीचर’

Mon, 11 Aug 2014 06:49 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
delhi police personals taking class to motivate youth

दिल्ली पुलिस अगर आपके बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें नौकरी दिलाने का यकीन दिलाती है तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस अपनी छवि में बदलाव कर रही है। डंडा भांजकर भगाने के बजाय पुलिस की कोशिश लोगों के बीच जाने की है।

विज्ञापन


समाज में अपनी छवि को सुधारने के लिए दिल्ली पुलिस अब लोगों के बीच जा रही है। पहली कड़ी में उसने समाज के ऐसे युवा और युवतियों को अपने से जोड़ा है, जो बेरोजगार हैं।
विज्ञापन


पुलिस इन युवाओं को थाने में ट्रेनिंग दे रही है और उन्हें रोजगार दिलाने में मदद कर रही है, ताकि ये बेरोजगार युवा आर्थिक तंगी में अपराध का रास्ता न पकड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने उन इलाकों को चिह्नित किया है, जहां आपराधिक घटनाओं की संख्या ज्यादा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर आपराधिक वारदात में देखा गया है कि आर्थिक तंगी की वजह से युवा ऐसा कदम उठाते हैं।

कारगर हुई दिल्ली पुलिस की मुहिम

delhi police personals taking class to motivate youth

पुलिस अब इन इलाकों के युवाओं में स्किल डेवलपमेंट के लिए एनजीओ की मदद से थाने में ही कोर्स करवा रही है और कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें नौकरी दिलवाने में मदद कर रही है। पुलिस अब तक 500 युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में रोजगार दिलाने में कामयाब हुई है।

थानों में चलाए जा रहे कोर्स में ऐसे युवाओं को तरजीह दे रही है, जो बेसहारा हैं। नबी करीम इलाके में रहने वाली शीतल के माता-पिता नहीं हैं। दो बड़ी बहनें उसकी देखभाल करती हैं।

शीतल फिलहाल इंगलिश स्पीकिंग कोर्स कर रही है। उसे इस बात की खुशी है कि कोर्स करने के बाद उसे रोजगार मिलेगा और अपनी बहनों को वह आर्थिक मदद दे पाएगी।

रामनगर में रहने वाले सुधीर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बुआ के साथ रहने वाले सुधीर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसे थाने में चल रहे प्रोग्राम के बारे में पता चला। संपर्क करने पर उसने भी कोर्स में दाखिला ले लिया।

क्या दिल्ली पुलिस हो गई कूल?

delhi police personals taking class to motivate youth

नबी करीम थाने में कोर्स कर रही पूजा ने बताया कि यहां आने से पहले उनके मन में पुलिस के व्यवहार को लेकर अलग ही सोच थी। लेकिन यहां आने के बाद लगा कि पुलिस काफी कूल है।

वहीं, रोहित का कहना है कि लोगों की धारणा है कि पुलिस आम लोगों के साथ खराब व्यवहार करती है, लेकिन रोहित को अब पता चला कि समाज में पुलिस की जो छवि है, उससे ठीक उलट पुलिस बेहतर और मिलनसार है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दिसंबर में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद दिल्ली में युवा सड़कों पर उतर गए थे। वह पुलिस को एक शासक के तौर पर देखकर उनका विरोध कर रहे थे।

इसमें ज्यादातर ऐसे युवा थे, जिनका पुलिस से कभी वास्ता नहीं पड़ा। पहले से जो पुलिस के प्रति उनके मन में धारणा बनी थी, उसी के आधार पर वह विरोध कर रहे थे। इस विरोध ने पुलिस अधिकारियों को सोचने पर मजबूर किया और फिर पुलिस ने छवि सुधारने के लिए आमजन के बीच जाने का फैसला किया।

बेटियों का कन्यादान करवाएगी पुलिस

delhi police personals taking class to motivate youth

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में ऐसे अनाथ और गरीब परिवार हैं, जो आर्थिक तंगी की वजह से अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते हैं।

पुलिस की कोशिश है कि आने वाले दिनों में वेलफेयर प्रोग्राम के तहत ऐसे परिवारों की बच्चियों की शादी करवाने में अहम भूमिका अदा की जाए। पुलिस अधिकारी इसके लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।

पुलिस उपायुक्त और दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि इस योजना का मकसद बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर उन्हें अपराध के रास्ते पर जाने से रोकना है। पुलिस अब तक 10,000 लोगों को कई तरह की ट्रेनिंग दे चुकी है। ट्रेनिंग के बाद सभी अपने जीवकोपार्जन में लगे हैं। इसमें से कई लोग प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे हैं तो कइयों ने खुद का काम शुरू किया है।

युवाओं के लिए कोर्स

delhi police personals taking class to motivate youth

कटिंग और टेलरिंग
कम्प्यूटर और इंगलिश स्पीकिंग
हेल्थ एंड ब्यूटी ट्रेनिंग प्रोग्राम
मेहंदी लगाने की ट्रेनिंग
मोबाइल रिपेयर कोर्स
इलेक्ट्रिशियन कोर्स
होटल मैनेजमेंट
साक्षात्कार की तैयारी कराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed