फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police on current situation constable Ratanlal Akbari Begam death accused arrested

दिल्ली में अब हालात सामान्य, रतन लाल और अकबरी बेगम की हत्या में सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2020 01:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Mar 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police on current situation constable Ratanlal Akbari Begam death accused arrested
एमएस रंधावा - फोटो : ANI

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह बात दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने गुरुवार(12 मार्च) को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताई। रंधावा ने बताया कि दिल्ली में इस वक्त कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रंधावा ने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम घटना की सभी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। लोगों को पहचानने के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा कई लोग अपने बयान दर्ज कराने के लिए भी सामने आए हैं। एसआईटी और एलओसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक कुल 712 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं, साथ ही 200 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे वीडियो हमारे हाथ लगे हैं जिनसे जांच में मदद मिलेगी।


कांस्टेबल रतन लाल की मौत के मामले में सात गिरफ्तार
एमएस रंधावा ने बताया कि अकबरी बेगम की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नाले से बरामद किए गए चार शवों की हत्या के मामले में भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गोकुलपुरी में हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हेड कांस्टेबल रतन लाल की 24 फरवरी को गोकलपुरी में संघर्ष के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया, 'रतन लाल मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि जहां घटना हुई थी उस स्थान पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। उस दिन पुलिस पर हमला करने के लिए साजिश रची गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed