फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police in its FIR says aap volunteers stopped delhi police from saving gajendra

ये FIR बताती है कौन है गजेंद्र की मौत का जिम्मेदार

Thu, 23 Apr 2015 07:11 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi police in its FIR says aap volunteers stopped delhi police from saving gajendra

दिल्ली पुलिस ने गजेंद्र आत्महत्या मामले में अपनी एफआईआर रिपोर्ट फाइल कर दी है। दिल्ली पुलिस ने इस एफआईआर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जब गजेंद्र फांसी लगा रहा था तो तालियां बजाने और उसे उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने इस एफआईआर में ये भी लिखा है कि आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गजेंद्र को बचाने भी नहीं दिया। पुलिस ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं गजेंद्र आत्महत्या मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को उसके गांव दौसा, राजस्थान भेजा गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गृह मंत्रालय को बुधवार को हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की रिपोर्ट सौंपी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोका

Delhi police in its FIR says aap volunteers stopped delhi police from saving gajendra

बस्सी ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले में आईपीसी की धारा 306, 186 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है और जो भी कार्रवाई जरूरी होगी वो की जाएगी।

पुलिस के अनुसार तिलक मार्क पुलिस स्टेशन पर तैनात एसएस यादव जो रैली के वक्त जंतर-मंतर पर मौजूद थे उन्होंने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। उन्होंने जो कुछ देखा वो सब एफआईआर में दर्ज है।

उनके अनुसार भीड़ में मौजूद कुछ लोग मंच अलग हटकर कुछ और ही देख रहे थे और तालियां बजा रहे थे। उन्होंने जब उस ओर देखा तो पाया कि गजेंद्र झाड़ू लेकर पेड़ पर चढ़ा है और लोग खूब तालियां पीट रहे थे।

ये देखते ही उसने वायरलेस पर कंट्रोल रूम को मैसेज दिया जिसके बाद पुलिस हर में आ गई और वहां मदद के लिए पहुंची। लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोक लिया क्योंकि प‌ुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी।

पीसीआर में नहीं ले जाने दे रहे थे अस्पताल

Delhi police in its FIR says aap volunteers stopped delhi police from saving gajendra

उसने आगे बताया है कि इसी दौरान गजेंद्र अपने गमछे को लपेटकर फांसी लगाने लगा था तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच पर बैठे अपने नेताओं को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद चूंकि फायर ब्रिगेड आने वाली थी इसलिए कुछ लोग गजेंद्र को बचाने के लिए ऊपर चढ़ गए। यादव ने आगे बताया है कि वो लोग गजेंद्र को आराम से भी उतार सकते थे ‌लेकिन उन्होंने उसे लापरवाही से गिरा दिरा।

इसके बाद पुलिस ने जब गजेंद्र को पीसीआर से अस्पताल ले जाना चाहा तो आप कार्यकर्ताओं ने मना कर दिया और पार्टी की गाड़ी से ले जाने लगे। हालांकि किसी तरह पुलिस को गजेंद्र की बॉडी मिल गई और वो उसे आरएमएल अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed